ट्रंप की जीत से टेस्ला के चीफ Elon Musk को जोरदार फायदा, वेल्थ हुई 334 अरब डॉलर से ज्यादा

अमेरिका नई सरकार के EVs के लिए सब्सिडी घटाने से टेस्ला के कॉम्पिटिटर्स को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा ट्रंप की योजना चीन से होने वाले इम्पोर्ट पर टैरिफ को बढ़ाने की भी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 नवंबर 2024 17:46 IST
ख़ास बातें
  • मस्क की नेटवर्थ में टेस्ला में हिस्सेदारी का बड़ा योगदान है
  • इस चुनाव में मस्क ने ट्रंप का समर्थन किया था
  • अमेरिका में ट्रंप की अगुवाई वाली नई सरकार अगले वर्ष कार्यभार संभालेगी

अमेरिका में सरकार के EV के लिए सब्सिडी घटाने से टेस्ला के कॉम्पिटिटर्स को नुकसान हो सकता है

इस महीने की शुरुआत में अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत से इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla के प्रमुख Elon Musk को काफी फायदा मिला है। दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति मस्क की वेल्थ बढ़कर 334 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। उनकी नेटवर्थ में टेस्ला में हिस्सेदारी का बड़ा योगदान है। 

इस चुनाव में मस्क ने ट्रंप का समर्थन किया था। ट्रंप के चुनाव प्रचार के लिए दी गई डोनेशन में भी उनकी बड़ी हिस्सेदारी थी। मस्क के पास टेस्ला में लगभग 13 प्रतिशत और रॉकेट कंपनी SpaceX में लगभग 42 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया कंपनी X और Neuralink के भी चीफ हैं। Forbes की एक रिपोर्ट के अनुसार, SpaceX की योजना दिसंबर में टेंडर ऑफर लाने की है। इससे मस्क की वेल्थ में लगभग 18 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है। नई सरकार के EVs के लिए सब्सिडी घटाने से टेस्ला के कॉम्पिटिटर्स को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा ट्रंप की योजना चीन से होने वाले इम्पोर्ट पर टैरिफ को बढ़ाने की भी है। 
Advertisement

ट्रंप की अगुवाई में नई सरकार अगले वर्ष की शुरुआत में कार्यभार संभालेगी। इसमें मस्क को भी महत्वपूर्ण भूमिका मिलने जा रही है। ट्रंप ने मस्क और भारतीय मूल के Vivek Ramaswamy को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी की जिम्मेदारी संभालने को कहा है। अमेरिकी सरकार में यह एक नया डिपार्टमेंट होगा। 

इस डिपार्टमेंट शुरुआत में प्रस्ताव मस्क ने दिया था। ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि नया डिपार्टमेंट ब्यूरोक्रेसी की अड़चनों को घटाएगा। इस डिपार्टमेंट को 'DOGE' भी कहा जा रहा है। यह मस्क के पसंदीदा मीम कॉइन का भी नाम है। ट्रंप ने बताया कि इस डिपार्टमेंट का टारगेट ब्यूरोक्रेसी को घटाना, अथिरिक्त रेगुलेशंस में कमी करना, गैर जरूरी खर्च में कटौती और फेडरल एजेंसियों की रिस्ट्रक्चरिंग करना होगा। हालांकि, इस डिपार्टमेंट में मस्क की भूमिका हितों के टकराव का मुद्दा भी बन सकती है। मस्क की टेस्ला और स्पेस मिशंस से जुड़ी SpaceX को सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और पॉलिसीज से अरबों डॉलर मिले हैं। ट्रंप की योजना चीन से होने वाले इम्पोर्ट पर टैरिफ को बढ़ाने की भी है। इससे अमेरिका में चाइनीज EV मेकर्स की बिक्री पर बड़ा असर पड़ सकता है। 
Advertisement

 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.