सिंगल चार्ज में 315km रेंज वाली Tata Tiago EV की डिलीवरी शुरू, मात्र Rs 21 हजार में करें बुक

Tata Tiago EV में दो बैटरी पैक दिए गए हैं, जिसमें 19.2kWh और 24kWh शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 फरवरी 2023 14:32 IST
ख़ास बातें
  • इसके टॉप वैरिएंट XZ+ Tech Lux वैरिएंट की कीमत 11.79 लाख रुपये है।
  • बैटरी पैक के सहारे यह 250km और 315km तक की रेंज तक जा सकती है।
  • इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा और अलग-अलग ड्राइव मोड दिए गए हैं।

Tata Tiago EV की 2000 यूनिट्स को कंपनी अब तक डिलीवर भी कर चुकी है।

Photo Credit: Tata Motors

Tata Motors की ओर से भारत में Tata Tiago EV को हाल ही में पेश किया गया था। बुकिंग शुरू होते ही पहले दिन ही इसे 10 हजार लोगों ने बुक कर लिया था। Tata Tiago EV की डिलीवरी अब कंपनी ने शुरू कर दी है। खबर है कि इसकी 2 हजार के लगभग यूनिट्स कंपनी डिलीवर भी कर चुकी है। यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 315 किमी की रेंज के साथ आती है। बिजली से चलने वाली यह कार काफी शानदार फीचर्स से के साथ आती है। अगर आपने भी यह कार बुक की हुई है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। 
 

Tata Tiago EV की कीमत, उपलब्धता

Tata Tiago EV की एक्स शोरूम कीमत 8,49,000 रुपये है। इस EV को महज 21,000 रुपये देकर बुक किया जा सकता है। कंपनी ने अब इसकी डिलीवरी भी करना शुरू कर दिया है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो टाटा टियागो ईवी Tropical Mist, Signature Teal Blue, Daytona Grey, Midnight Plum और Pristine White कलर्स में खरीदी जा सकती है। इसके टॉप वैरिएंट XZ+ Tech Lux वैरिएंट की कीमत 11.79 लाख रुपये है। 
 

Tata Tiago EV की पावर, डिजाइन

Tata Tiago EV में दो बैटरी पैक दिए गए हैं, जिसमें 19.2kWh और 24kWh शामिल हैं। एक बार चार्ज होकर कार इन बैटरी पैक के सहारे 250km और 315km तक की रेंज तक जा सकती है। इलेक्ट्रिक कार हैचबैक 3.3kW और 7.2kW होम चार्जिंग के साथ-साथ डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 57 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक बैटरी को चार्ज कर सकता है। 
Advertisement

कार की लंबाई 3769 mm, चौड़ाई 1677 mm, मोटाई 1536 mm, व्हीलबेस 2400 और बूट स्पेस 240 लीटर है। कार में फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और रियर में ड्रम ब्रेक सिस्टम मिलता है। यह इंडीपेंडेंट लोअर विशबॉन मैकफर्शन ड्यूल पैथ स्ट्रट टाइप सस्पेंशन और रियर में कॉल स्प्रिंग माउंटेड ऑन हाइड्रॉलिक शॉक एब्सोर्बर के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन के साथ आती है। 
 
Tata Tiago EV के फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो Tata Tiago EV में क्रूज कंट्रोल, मल्टी मोड रीजन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, Apple CarPlay और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा और अलग-अलग ड्राइव मोड दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.