हिंदुस्तान पेट्रोलियम के फ्यूल पंपों पर लगेंगे EV चार्जर, टाटा मोटर्स के साथ किया टाई-अप

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में TPEM का पहला स्थान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 15:55 IST
ख़ास बातें
  • HPCL के लगभग 5,000 फ्यूल पंपों पर ये चार्जिंग स्टेशंस लगेंगे
  • Tata Motors ने केवल EV के लिए अपना पहला शोरूम गुरूग्राम में शुरू किया है
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

देश में कारों की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बिजनेस यूनिट टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) ने EV के चार्जिंग स्टेशंस लगाने के लिए Hindustan Petroleum (HPCL) के साथ एग्रीमेंट किया है। इसके तहत, इस वर्ष के अंत तक हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लगभग 5,000 फ्यूल पंपों पर ये चार्जिंग स्टेशंस लगाए जाएंगे। 

HPCL के पास 21,000 से ज्यादा फ्यूल पंप हैं। इन फ्यूल पंपों पर चार्जर लगाने से कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए एक्सपीरिएंस को बेहतर कर सकेगी। TPEM को इससे अपने EV के लिए चार्जिंग की सुविधा को बढ़ाने में आसानी होगी। देश में पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में TPEM का पहला स्थान है। इसके पोर्टफोलियो में चार EV - Punch, Tiago, Tigor और Nexon हैं। कंपनी ने एक स्टेटमेंट में बताया है, "HPCL के साथ मिलकर एक को-ब्रांडेड HPCL कार्ड के जरिए पेमेंट का आसान सिस्टम शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है।" 

हाल ही में Tata Motors ने केवल EV के लिए अपना पहला शोरूम गुरूग्राम में शुरू किया था। HPCL के फ्यूल पंपों पर 3,000 से अधिक EV चार्जिंग स्टेशंस लग चुके हैं। पिछले महीने Tata Motors ने EV के प्राइस घटाए थे। कंपनी ने इनके प्राइसेज में 1.20 लाख रुपये तक कटौती की थी। देश में कारों की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। इसकी सबसे अधिक बिकने वाली Nexon EV का प्राइस लगभग 1.4 प्रतिशत घटकर लगभग 14.5 लाख रुपये हो गया है। इसकी स्मॉल कार Tiago का प्राइस 70,000 रुपये तक कम हुआ है। इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू होगा और Punch EV का प्राइस लगभग 12 लाख रुपये का है। 

टाटा मोटर्स ने केंद्र सरकार से हाइब्रिड कारों पर टैक्स में छूट नहीं देने का निवेदन किया था। हाइब्रिड कारों के सेगमेंट की प्रमुख कंपनी Toyota ने हाइब्रिड व्हीकल्स पर टैक्स को घटाने की मांग की थी। अमेरिकी EV मेकर Tesla की भी देश में बिजनेस शुरू करने की योजना है। इससे इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स को कड़ी टक्कर मिल सकती है। टेस्ला ने केंद्र सरकार से इम्पोर्ट टैक्स में छूट देने की मांग की थी। हालांकि, टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां इस छूट का विरोध कर रही हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.