• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 520KM रेंज के साथ 2024 Skyworth EV6 520 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

520KM रेंज के साथ 2024 Skyworth EV6 520 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

2024 Skyworth EV6 520 में सिंगल फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो अधिकतम 150 किलोवाट की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।

520KM रेंज के साथ 2024 Skyworth EV6 520 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Skyworth

2024 Skyworth EV6 की रेंज 520 है।

ख़ास बातें
  • Skyworth EV6 520 की शुरुआती कीमत 306,800 युआन (लगभग 35,38,126 रुपये) है।
  • 2024 Skyworth EV6 520 में सिंगल फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।
  • 2024 Skyworth EV6 520 सिंगल चार्जिंग में 520KM की रेंज प्रदान करती है।
विज्ञापन
2024 Skyworth EV6 520 लग्जरी वर्जन चीन में लॉन्च किया गया है।  यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार NEDC कंडीशन में 520 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। यहां हम आपको 2024 Skyworth EV6 520 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


2024 Skyworth EV6 520 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो 2024 Skyworth EV6 520 की शुरुआती कीमत 306,800 युआन (लगभग 35,38,126 रुपये) है।


2024 Skyworth EV6 520 की पावर और रेंज


2024 Skyworth EV6 520 में सिंगल फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो अधिकतम 150 किलोवाट की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इस कार में 71.98 kWh टर्नरी लिथियम बैटरी दी गई है। रेंज की बात करें तो यह सिंगल चार्जिंग में 520 किलोमीटर (NEDC) की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज प्रदान करती है, जिससे बिना रुके लंबी दूरी की यात्रा की जा सकती है। 2024 Skyworth EV6 520 में एक बड़ा इंटीरियर दिया गया है, जिसकी लंबाई 4720 मिमी, चौड़ाई 1908 मिमी, ऊंचाई 1696 मिमी और व्हीलबेस 2800 मिमी है। 


2024 Skyworth EV6 520 के फीचर्स और डिजाइन


2024 Skyworth EV6 520 के केबिन के अंदर शानदार एंबिएंस दिया गया है। ब्लैक और ब्राउन कलर स्कीम से लुक और बेहतर होता है जिसके साथ क्रोम एक्सेंट मिलता है। बेहतर ड्राइविंग कंफर्ट और सुविधा के लिए कार में एक बड़ी 12.8-इंच सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन दी गई है। इसमें 360-डिग्री रिवर्सिंग कैमरा सिस्टम, रियर पार्किंग रडार और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। अन्य फीचर्स में एलईडी हेडलाइट्स, वन-टच विंडो कंट्रोल, एक इलेक्ट्रिक टेलगेट, एक लेदर स्टीयरिंग व्हील और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। स्लीक लाइन के साथ 520 का डिजाइन बेहतर हुआ है। मॉड्रन "बाउहॉस" फ्रंट ग्रिल में है, जो मैट्रिक्स लेजर ग्रिल लाइट सेटअप द्वारा बढ़ाया गया है। रियर में शानदार थ्रू-टाइप टेललाइट्स दी गई हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »