Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.91 kWh का बैटरी पैक और 15.4 kW की PMSM इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 3.7 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 सितंबर 2026 23:48 IST
ख़ास बातें
  • Flying Flea C6 की IDC रेंज लगभग 154 किलोमीटर की है
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.91 kWh का बैटरी पैक दिया गया है
  • यह रॉयल एनफील्ड की सबसे लाइटवेट मोटरसाइकिल है

यह एक सांकेतिक इमेज है

पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 को नए Parachute White कलर में पेश किया गया है। इससे पहले यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flea Green और Storm Black कलर्स में उपलब्ध थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Flying Flea C6 के Parachute White कलर वाले वेरिएंट में व्हाइट फ्रेम और कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक एलिमेंट्स हैं। इसमें सीट और हैंडलबार ग्रिप्स पर ब्लू एक्सेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के नए कलर वाले वेरिएंट में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। Flying Flea C6 का प्राइस 2.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बैटरी-ऐज-ए-सर्विस विकल्प के साथ 1.99 लाख रुपये में उपलब्ध है। हालांकि, इस विकल्प के साथ बैटरी का रेंटल भी देना होगा। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू की गई है। 

Flying Flea C6 में 3.91 kWh का बैटरी पैक और 15.4 kW की PMSM इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 3.7 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है। इसकी बैटरी को  लगभग 65 मिनटों में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। Flying Flea C6 की IDC रेंज लगभग 154 किलोमीटर की है। इसमें फोर्ज्ड एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। Flying Flea C6 का भार लगभग 124 किलोग्राम का है। यह रॉयल एनफील्ड की सबसे लाइटवेट मोटरसाइकिल है। 

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डिजाइन 1940 के दशक की Flying Flea मोटरसाइकिल से इंस्पायर्ड है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल के लिए बनाया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध में इन मोटरसाइकिल्स को पैराशूट के जरिए उतारा जाता था। इनके इस्तेमाल से सैनिकों को दूरदराज के इलाकों तक पहुंचाने में आसानी होती थी। Flying Flea C6 में फ्रंट पर राउंड LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स हैं। इसमें LED लाइटिंग, गूगल-बेस्ड नेविगेशन और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में फ्रंट पर राउंड LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स हैं। कंपनी ने Flying Flea के लिए सेमीकंडक्टर बनाने वाली Qualcomm के साथ टाई-अप किया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में क्वालकॉम के Snapdragon QWM2290 चिप का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Snapdragon कार-टु-क्लाउड प्लेटफॉर्म को भी इंटीग्रेट किया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.