Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 अगले वर्ष होगी लॉन्च  

रॉयल एनफील्ड ने Flying Flea के लिए सेमीकंडक्टर्स बनाने वाली Qualcomm के साथ टाई-अप किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मई 2025 23:28 IST
ख़ास बातें
  • Flying Flea C6 को पहली बार EICMA में पेश किया गया था
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टेस्टिंग की जा रही है
  • इसकी रेंज लगभग 100 किलोमीटर की हो सकती है

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टेस्टिंग की जा रही है

पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली रॉयल एनफील्ड अपना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रांड Flying Flea लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की रेंज का पहला मॉडल C6 अगले वर्ष लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद कंपनी की S6 को लाने की योजना है। 

हालांकि, Royal Enfield ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग और डीलरशिप नेटवर्क के बारे में जानकारी नहीं दी है। Flying Flea C6 को पहली बार EICMA में पेश किया गया था। भारत में भी इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को प्रदर्शित किया गया है। कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में नहीं बताया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टेस्टिंग की जा रही है। इसकी रेंज लगभग 100 किलोमीटर की हो सकती है। 
Advertisement

कंपनी ने Flying Flea के लिए सेमीकंडक्टर्स बनाने वाली Qualcomm के साथ टाई-अप किया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में क्वालकॉम के Snapdragon QWM2290 चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी की आगामी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स में क्वालकॉम के Snapdragon कार-टु-क्लाउड प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल होगा। क्वालकॉम ने विशेषतौर पर टू-व्हीलर्स के लिए Snapdragon QWM2290 चिप को डिजाइन किया है। इससे कोर व्हीकल यूनिट को पावर मिलती है। Flying Flea C6 को भारत से पहले अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है। 

रॉयल एनफील्ड का मालिकाना हक रखने वाली Eicher Motors के मैनेजिंग डायरेक्टर, Siddhartha Lal ने कहा था कि Flying Flea C6 जैसे महंगे प्रोडक्ट के लिए अमेरिका और यूरोप के मार्केट्स में अधिक डिमांड है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को देश में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की संभावना है। लाल का कहना था, "हमारे लिए निश्चित तौर पर भारत हमेशा महत्वपूर्ण है। हालांकि, अन्य मार्केट्स में शुरुआत में बेहतर डिमांड मिल सकती है।"Flying Flea C6 का डिजाइन 1940 के दशक की Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित है, जिसे दूसरे विश्व युद्ध में इस्तेमाल के लिए बनाया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध में इन मोटरसाइकिल्स को पैराशूट के जरिए उतारा जाता था। इसके इस्तेमाल से सैनिकों को दूरदराज के इलाकों में पहुंचने में सहायता मिलती थी। इसमें फ्रंट पर राउंड LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स दिए गए हैं। कंपनी इस मोटरसाइकिल को एक अच्छी रेंज के साथ मॉडर्न क्लासिक सेगमेंट में रखना चाहती है। इससे यह मार्केट में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को टक्कर दे सकेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  5. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  7. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  8. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  9. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  10. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.