One Electric ने सिंगल चार्ज में 120km तक चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर XR, V2 इलेक्ट्रिक बाइक किए लॉन्च, जानें डिटेल्स

One Electric की V2 इलेक्ट्रिक बाइक में भी 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जून 2023 12:49 IST
ख़ास बातें
  • One Electric ने भारत में तीन नए इलेक्ट्रिक टूव्हीलर लॉन्च किए हैं।
  • इनमें कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की हैं।
  • एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है जिसे One Electric XR नाम दिया गया है।

One Electric Sport सिंगल चार्ज में 110 किलोमीटर तक रेंज प्रदान करती है।

Photo Credit: One Electric

One Electric ने भारत में तीन नए इलेक्ट्रिक टूव्हीलर लॉन्च किए हैं। इनमें दो इलेक्ट्रिक बाइक शामिल हैं और एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया गया है। इनमें सिंगल चार्ज में 120km तक रेंज दी गई है। कंपनी के अनुसार, इन्हें भारत में ही बनाकर तैयार किया गया है। साथ ही इन्हें विदेशी मार्केट्स में भी उपलब्ध करवाया जाएगा। आइए जानते हैं कि कंपनी ने कौन कौन से नए इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पेश किए हैं। 

इलेक्ट्रिक टूव्हीलर में कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की हैं। इनमें से एक का नाम One Electric Sport इलेक्ट्रिक बाइक है। दूसरी One Electric V2 इलेक्ट्रिक बाइक है। और तीसरा EV एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे One Electric XR नाम दिया गया है। ANI के अनुसार, कंपनी इन्हें साउथ एशिया, अमेरिका और यूरोप में भी उपलब्ध करवाएगी। अब इनके बारे में विस्तार से आपको बताते हैं। जिसमें सबसे पहले बात करते हैं One Electric Sport इलेक्ट्रिक बाइक की। 
 

One Electric Sport Electric Bike

वन इलेक्ट्रिक स्पोर्ट इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में बात करें तो इसमें 5kWh की मोटर दी गई है। यह 200+Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करती है। इसमें 3.65kWh की  बैटरी है। कंपनी का कहना है कि यह 0 से 60kmph 7.5 सेकंड में जा सकती है। इसमें 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है। ईको मोड में यह 110 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। 
 

One Electric V2 electric bike

One Electric की V2 इलेक्ट्रिक बाइक में भी 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है। यह 0 से 60kmph 7.5 सेकंड में जा सकती है। यह भी सिंगल चार्ज में 110 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक चलाई जा सकती है। जो कि ईको मोड की रेंज बताई गई है। 
 

One Electric XR electric scooter

One Electric ने XR इलेक्ट्रिक स्कूटर भी पेश किया है जिसमें 2.5kW की मोटर लगी है। यह 130Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इसमें 55 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉपस्पीड दी गई है। सिंगल चार्ज में इसे 120 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.