Ola Electric ने शुरू किए सब्सक्रिप्शन प्लान, कंपनी खोलेगी 200 एक्सपीरिएंस सेंटर्स

इन सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ कस्टमर्स को सर्विस पर मुफ्त लेबर, थेफ्ट असिस्टेंस हेल्पलाइन और रोडसाइड असिस्टेंस जैसे बेनेफिट मिलेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जनवरी 2023 17:34 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी इस महीने अपने एक्सपारिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 200 कर रही है
  • ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर बढ़कर 30 प्रतिशत से अधिक हो गया है
  • सब्सक्रिप्शन प्लान में सर्विस पर मुफ्त लेबर, हेल्पलाइन जैसे बेनेफिट हैं

कंपनी ने दिसंबर में 25,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपने कस्टमर्स के लिए दो नए सब्सक्रिप्शन प्लान Ola Care and Ola Care+ शुरू किए हैं। इनकी कॉस्ट 1,999 रुपये और 2,999 रुपये है। इसके अलावा कंपनी इस महीने के अंत तक अपने एक्सपारिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 200 कर रही है। 

इन सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ कस्टमर्स को सर्विस पर मुफ्त लेबर, थेफ्ट असिस्टेंस हेल्पलाइन और रोडसाइड असिस्टेंस जैसे बेनेफिट मिलेंगे। Ola Care+ में इलेक्ट्रिक स्कूटर की वार्षिक जांच, होम सर्विस, पिक अप और ड्रॉप और 24 घंटे डॉक्टर और एंबुलेंस सर्विस शामिल हैं। Ola Electric की 600 से अधिक शहरों में सर्विस वैन और फिजिकल स्टोर्स हैं। इसके साथ कंपनी एक दिन में अधिकतर सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Anshul Khandelwal ने कहा, "कस्टमर्स पर फोकस करने वाला एक ब्रांड होने के तौर पर, सर्विस हमारे लिए हमेशा एक प्रायरिटी रही है। ओला केयर सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए, हम कस्टमर्स के सर्विस एक्सपीरिएंस को पूरी तरह बदल रहे हैं।" 

कंपनी ने दिसंबर में 25,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। इसका मार्केट शेयर बढ़कर 30 प्रतिशत से अधिक हो गया है। कंपनी का दावा है कि इसके Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बड़ी सफलता मिली है। कंपनी के फाउंडर Bhavish Aggarwal ने कहा कि पिछला वर्ष देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने दावा किया कि ओला इलेक्ट्रिक देश की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली EV कंपनी है। उनका कहना था, "हम मिशन इलेक्ट्रिक को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमने देश भर में EV की पहुंच बढ़ाई है। ओला इलेक्ट्रिक देश में सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली EV कंपनी बन गई है। इस वर्ष EV की बिक्री तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।" ओला इलेक्ट्रिक ने अपना बिजनेस डायरेक्ट टु कस्टमर (D2C) मॉडल के साथ शुरू किया था। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाई है। 

पिछले वर्ष ओला इलेक्ट्रिक ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। Ola S1 Air की बैटरी कैपेसिटी 2.5 KWh और टॉप स्पीड 85kmph की है। कंपनी ने बताया था कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में लगभग 100km की रेंज देता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.