Ola Electric ने S1 Pro, S1 Air & S1 X+ के प्राइस 25,000 रुपये तक घटाए

कंपनी के S1 Pro, S1 Air और S1 X+ के प्राइस इस डिस्काउंट के बाद क्रमशः 1.30 लाख रुपये, 1.05 लाख रुपये और लगभग 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम) हो गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 फरवरी 2024 19:34 IST
ख़ास बातें
  • कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर 5,000 रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश भी की गई है
  • इस वर्ष कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इस वर्ष कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइस घटाए हैं। कंपनी ने S1 Pro, S1 Air और S1 X+ के प्राइसेज 25,000 रुपये तक कम किए हैं। पिछले महीने भी S1 X+ पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट दिया गया था। 

कंपनी के S1 Pro, S1 Air और S1 X+ के प्राइस इस डिस्काउंट के बाद क्रमशः 1.30 लाख रुपये, 1.05 लाख रुपये और लगभग 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम) हो गए हैं। इसके साथ ही कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर 5,000 रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश की गई है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने  S1 Air और S1 Pro की बैटरी पर 8 वर्ष या 80,000 किलोमीटर की वॉरंटी शुरू की थी। इस वर्ष कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

जनवरी में ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की जनवरी में सेल्स 31,000 यूनिट्स से अधिक रही है। कंपनी ने इस सेगमेंट में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान बरकरार रखा है। इसने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 70 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की है। कंपनी ने पिछले वर्ष दिसंबर में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 30,000 से अधिक यूनिट्स बेची थी। एक महीने में बिक्री का यह आंकड़ा हासिल करने वाली यह पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर बनी थी। वाहन पोर्टल के अनुसार, जनवरी में ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के 31,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। 

इस महीने कंपनी लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। इसके लिए कंपनी ने तमिलनाडु के कृष्णागिरी फैक्टरी लगाई है। इस गीगाफैक्टरी के पूरी कैपेसिटी तक पहुंचने पर लगभग 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर, Bhavish Aggarwal ने चेन्नई में आयोजित तमिलनाडु ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट में यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था, "इस गीगाफैक्टरी के फरवरी में शुरू होने पर ओला इलेक्ट्रिक देश में लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी बन जाएगी।" इस गीगाफैक्टरी की कैपेसिटी 100 GWh की होगी। इसे 5 GWh की कैपेसिटी से शुरू किया जाएगा। ओला इलेक्ट्रिक ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ मौजूदा इनवेस्टर जापान के SoftBank की ओर से भी शेयर्स की भी बिक्री की जाएगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.