Ola Electric की बड़ी उपलब्धि, 4,000 स्टोर्स के साथ चार गुणा किया नेटवर्क

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए MoveOS 5 बीटा जारी करने की भी जानकारी दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2024 19:38 IST
ख़ास बातें
  • इन स्टोर्स पर कस्टमर्स को सर्विस की सुविधा भी मिलेगी
  • यह EV के डिस्ट्रीब्यूशन के सबसे तेज लॉन्च में से एक है
  • कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है

कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर डिस्काउंट और फ्री वॉरंटी जैसे बेनेफिट्स की पेशकश भी की है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने बुधवार को बताया कि उसने अपने स्टोर्स की संख्या को चार गुना बढ़ाया है। कंपनी के पास 4,000 स्टोर्स हो गए हैं। इन स्टोर्स पर कस्टमर्स को सर्विस की सुविधा भी मिलेगी। ओला इलेक्ट्रिक ने बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों और में भी अपने नेटवर्क का विस्तार किया है। 

कंपनी ने बताया, "हमारे नए स्टोर्स के साथ सर्विस की सुविधा भी मिलेगी। हमने EV की खरीद के अनुभव में बड़ा बदलाव किया है।" यह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के डिस्ट्रीब्यूशन के सबसे तेज लॉन्च में से एक है। इस अवसर पर ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर डिस्काउंट और फ्री वॉरंटी जैसे बेनेफिट्स की पेशकश की है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज पर 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बैटरी पर 8 वर्ष या 80,000 किलोमीटर की 7,000 रुपये की वॉरंटी को मुफ्त दिया जाएगा। कंपनी के MoveOS पर 6,000 रुपये का बेनेफिट है। क्रेडिट कार्ड EMI से इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। 
Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए MoveOS 5 बीटा जारी करने की भी जानकारी दी है। कंपनी के S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर MoveOS दिया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स में भी समान ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल होगा। MoveOS 5 के साथ ग्रुप नेविगेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और Ola Maps के जरिए रोड ट्रिप मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा स्मार्ट चार्जिंग, स्मार्ट पार्क और TPMS अलर्ट जैसे फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। 

पिछले कुछ महीनों से कंपनी को सर्विस में कमी को लेकर शिकायतों के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ा है। इस महीने की शुरुआत में सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन और अनुचित कारोबारी तरीकों पर कंपनी को दिए गए नोटिस को लेकर अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था। अक्टूबर में CCPA की ओर से कंपनी को  कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित कारोबारी तरीकों को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया गया था। ओला इलेक्ट्रिक ने सर्विस से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के प्रयास भी किए हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को बढ़ाया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.