Ola Electric के S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 8,000 रुपये तक की छूट, 181 किलोमीटर की है रेंज

ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वित्त वर्ष में दो लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। मार्च में इसकी बिक्री 27,000 यूनिट्स से अधिक की रही

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2023 18:35 IST
ख़ास बातें
  • यह डिस्काउंट केवल 16 अप्रैल तक मिलेगा
  • ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वित्त वर्ष में दो लाख से अधिक यूनिट्स बेची हैं
  • कंपनी ने 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बनाई है

डिस्काउंट के बाद इसका प्राइस 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगा

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपने S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 8,000 रुपये तक घटाने की घोषणा की है। डिस्काउंट के बाद इसका प्राइस 1,24,999 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगा। इसमें सब्सिडी भी शामिल है। हालांकि, यह डिस्काउंट केवल 16 अप्रैल तक मिलेगा। इसके बाद  S1 Pro का प्राइस लगभग 1,32,999 लाख रुपये (एक्स-शोरूम , रीजन के हिसाब से कीमत अलग-अलग होगी) होगा। 

कंपनी के अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स S1 और S1 Air के प्राइस क्रमशः 99,999 रुपये और 84,999 रुपये से शुरू होते हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वित्त वर्ष में दो लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। मार्च में इसकी बिक्री 27,000 यूनिट्स से अधिक की रही। कंपनी का कहना है कि उसके पास इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेगमेंट में 30 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है। कंपनी जल्द ही S1 Pro एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को जोड़ सकती है। इसका उद्देश्य टू-व्हीलर चलाने वालों के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाना है। ADAS हार्डवेयर और सॉफ्टवेटर से कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में राइडर्स को एक स्मॉल स्क्रीन पर मैप्स और सड़कों की अन्य जानकारी मिल सकेगी। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 181 किलोमीटर की है। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के CEO, Bhavish Aggarwal ने एक टीजर शेयर किया था जिसमें S1 Pro स्कूटर में एक मेटल स्टैंड पर स्पीडोमीटर के साथ एक स्मॉल स्क्रीन दिख रही है। हालांकि, टीजर में इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई थी। अग्रवाल ने कहा था कि एक टेक डेमो में इसकी जानकारी दी जाएगी। इस टीजर में दिख रही स्क्रीन मोबाइल की स्क्रीन के जैसी है। इससे राइडर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल के एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, टकराने से बचने और पैदल चलने वालों का पता लगाने जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हो सकती है। 

 कंपनी ने 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना भी बनाई है। ओला इलेक्ट्रिक का टारगेट अपनी पहली कार को 50,000 डॉलर से कम पर लॉन्च करना है। इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला देश में टाटा मोटर्स के अलावा टेस्ला और ह्युंडई जैसी कंपनियों से होगा। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक कार का एक टीजर जारी किया था। इसमें इस इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर के बारे में कुछ संकेत दिए गए थे। इसमें एक यूनीक और मॉडर्न डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.