IPO के लिए 4.5 अरब डॉलर का वैल्यूएशन तय कर सकती है Ola Electric

पिछले महीने मार्केट्स रेगुलेटर SEBI ने ओला इलेक्ट्रिक के लगभग 66 करोड़ डॉलर के IPO के लिए अनुमति दी थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जुलाई 2024 22:41 IST
ख़ास बातें
  • यह देश के बड़े IPO में से एक हो सकता है
  • कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की है
  • इस वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स दो लाख यूनिट्स से अधिक रही है

कंपनी के पिछले फंडिंग राउंड की तुलना में यह वैल्यूएशन लगभग 20 प्रतिशत कम है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 4.5 अरब डॉलर तय किया जा सकता है। कंपनी के पिछले फंडिंग राउंड की तुलना में यह वैल्यूएशन लगभग 20 प्रतिशत कम है। 

पिछले महीने मार्केट्स रेगुलेटर SEBI ने ओला इलेक्ट्रिक के लगभग 66 करोड़ डॉलर के IPO के लिए अनुमति दी थी। यह देश के बड़े IPO में से एक हो सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में सिंगापुर की इनवेस्टमेंट फर्म Temasek ने कंपनी में इनवेस्टमेंट किया था। इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू लगभग 5.4 अरब डॉलर लगाई गई थी। Reuters की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि IPO के लिए कंपनी का वैल्यूएशन घट सकता है। ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर, Bhavish Aggarwal ने इसके लिए छह अरब डॉलर का टारगेट रखा था। 
Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक की जून में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 107 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 36,716 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 57 प्रतिशत बढ़ी है। इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स दो लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। यह इस आंकड़े तक इतनी कम अवधि में पहुंचने वाली पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई है। पिछले महीने कंपनी ने अपने S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था। 

इन फीचर्स में फाइंड माय स्कूटर और वैकेशन मोड शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए सर्विस सेंटर पर नहीं ले जाना पड़ेगा। वैकेशन मोड कस्टमर के इलेक्ट्रिक स्कूटर का लंबी अवधि तक इस्तेमाल नहीं करने पर एक्टिवेट होता है। कंपनी ने S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया है। इसके 2 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में 7.4 घंटे लगते हैं। यह लगभग 4.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 85 kmph की है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sports हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  6. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  10. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.