Oben Rozz EZ Price Hike: Rs 10 हजार महंगी हुई 175 Km रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें नई कीमत

Oben Rorr EZ में 2.6 kWh, 3.4 kWh और 4.4 kWh के बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 2.6 kWh के बैटरी पैक वाला बेस वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 110 किलोमीटर की रेंज देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 मार्च 2025 18:25 IST
ख़ास बातें
  • Rorr EZ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत को 10,000 रुपये तक बढ़ाया गया है
  • शुरुआती कीमत अभी भी 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) बनी रहेगी
  • 3.4 kWh और 4.4 kWh बैटरी पैक वेरिएंट की कीमतों में हुआ इजाफा

Photo Credit: Oben

पिछले साल नवंबर में Oben Rorr EZ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च किया गया था। यह 2.6 kWh, 3.4 kWh और 4.4 kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें से सबसे छोटा पैक सिंगल चार्ज में लगभग 110 किलोमीटर की रेंज और सबसे बड़ा पैक 175 किलोमीटर रेंज का दावा करता है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सभी वेरिएंट्स की टॉप स्पीड लगभग 95 kmph की है और ये केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph तक की स्पीड पकड़ सकते हैं। लॉन्च के कुछ ही महीनों के बाद हुए अब इसकी कीमत में इजाफा किया गया है।

Oben Electric के मुताबिक, Rorr EZ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत को 10,000 रुपये तक बढ़ाया गया है। हालांकि, कीमत में इजाफा सभी वेरिएंट्स में नहीं, बल्कि ऊपर के दो वेरिएंट्स में हुआ है। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत अभी भी 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) बनी रहेगी, जो 2.4 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आता है। Rorr EZ के 3.4 kWh और 4.4 kWh की नई कीमतें अब क्रमश: 1,09,999 रुपये और 1,19,999 रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) हो गई है।

Rorr EZ में 2.6 kWh, 3.4 kWh और 4.4 kWh के बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 2.6 kWh के बैटरी पैक वाला बेस वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 110 किलोमीटर की रेंज देता है। इसे लगभग 45 मिनटों में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। इसके 3.4 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 140 किलोमीटर की है। इसे लगभग 1.30 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। 

Rorr EZ का 4.4 kWh बैटरी वाला वेरिएंट लगभग 175 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। इसे पूरी तरह चार्ज करने में लगभग दो घंटे लगते हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सभी वेरिएंट्स की टॉप स्पीड लगभग 95 kmph की है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph तक पहुंच सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.