Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक Rs. 40 हजार की छूट के साथ दिल्ली में हुई लॉन्च, फुल चार्ज पर देती है 187 Km की रेंज!

Oben Rorr को दिल्ली में 1.10 लाख (राज्य सब्सिडी के साथ एक्स-शोरूम) कीमत के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 जून 2024 22:09 IST
ख़ास बातें
  • Oben Rorr की दिल्ली में 1.10 लाख (राज्य सब्सिडी के साथ एक्स-शोरूम) कीमत
  • ये कीमत शुरुआती 100 ग्राहकों के लिए है
  • कंपनी ने दिल्ली के लिए मूल कीमत में 40,000 रुपये की छूट दी है

Photo Credit: Oben Electric

बेंगलुरु-बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्ट-अप Oben Electric ने दिल्ली में अपनी Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया है। कंपनी ने हाल ही में दिल्ली में अपना ऑपरेशन एक्सपेंड किया था। इससे पहले इस ई-बाइक को केवल बेंगलुरु में उपलब्ध कराया जा रहा था। Oben ने दिल्लीवासियों के लिए ई-बाइक के लिए एक स्पेशल प्राइस भी रखा है, जो शुरुआती कुछ ग्राहकों के लिए है। Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 100 Kmph है और कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 187 Km की रेंज (IDC) देने में सक्षम है। इसकी भारत में सीधी टक्कर Revolt RV400 और Hop Electric OXO से है।

Oben Rorr को दिल्ली में 1.10 लाख (राज्य सब्सिडी के साथ एक्स-शोरूम) कीमत के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया है। यह स्पेशल प्राइस शुरुआती 100 ग्राहकों के लिए है। बता दें कि ये ई-बाइक की मूल कीमत में करीब 40,000 रुपये की छूट है। कंपनी ने हाल ही में राजधानी में पीतमपुरा में अपने पहले शोरूम का उद्घाटन किया था। ग्राहक इस शोरूम में Rorr को एक्सपीरिएंस कर सकते हैं।
Advertisement

दिल्ली के लिए कीमत में कटौती पर ओबेन इलेक्ट्रिक की संस्थापक और सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने कहा, “ओबेन रोर को पूरी तरह से भारत में डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया है, जो इसे वास्तव में मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रांड बनाता है और राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करता है। नई दिल्ली, ओबेन इलेक्ट्रिक की यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण है। जब हमने शुरुआत में ओबेन रोर लॉन्च किया, तो दिल्ली ने सकारात्मक ग्राहक प्रतिक्रिया दिखाई, जो हमारे लिए एक प्रमुख बाजार के रूप में इसके महत्व को दर्शाता है। बेंगलुरु और अन्य क्षेत्रों में हमारी सफलता ने एक मजबूत नींव रखी है और हम दिल्ली में उस सफलता को दोहराने और उससे आगे निकलने के लिए तैयार हैं। हमारी पर्यावरण-अनुकूल प्रोडक्ट रेंज दिल्ली की स्थिरता की महत्वाकांक्षाओं के साथ सहजता से मेल खाती है और हम समझदार राइडर्स को क्वालिटी और विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''

Oben Rorr को पिछले साल लॉन्च किया गया था और तब से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बुकिंग ली जा रही है। खासियतों की बात करें तो, रोर इलेक्ट्रिक बाइक स्थाई मैग्नेटिक मोटर से लैस आती है, जो 8kW का पीक आउटपुट निकालने में सक्षम है। इसका पीक टॉर्क 62Nm है। इसमें बेल्ट ड्राइव सिस्टम मिलता है। इन सब की बदौलत यह इलेक्ट्रिक बाइक 100 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड और कंपनी के दावा अनुसार, 3.0 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
Advertisement

इलेक्ट्रिक बाइक Eco, City और Havoc नाम के तीन राइडिंग मोड के साथ आती है, जिनमें स्पीड क्रमश: 50km/h, 70km/h और 100km/h तक सीमित रहती है, लेकिन इसका रेंज में भी फर्क पड़ता है। तीनों मोड में क्रमश: 150km, 120km और 100km की रेंज मिलती है। इसमें 4.4kWh क्षमता का फिक्स बैटरी पैक मिलता है, जो फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह पैक 15A पावर सॉकेट की मदद से मात्र दो घंटे में शून्य से 80 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कंपनी का कहना है कि वह बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ग्राहक के घर पर 15A क्षमता का सॉकेट इंस्टॉल करेगी। इलेक्ट्रिक बाइक की सिंगल चार्ज IDC रेंज 187 Km बताई गई है।
Advertisement

इसके साथ Oben Electric ने एक कंपेटिबल ऐप भी डेवलप किया है, जिसके साथ पेयर करने पर ऐप इलेक्ट्रिक बाइक से संबंधित कई अहम जानकारियां दिखाएगा और कंट्रोल कर सकेगा। इसके जरिए यूजर अपनी बाइक को GPS की मदद से ढूंढ़ सकता है और डायग्नोज कर सकता है। इसमें थेफ्ट प्रोटेक्शन (Geo-Fencing), डाइवर अलर्ट सिस्टम (DAS) सपोर्ट भी शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oben Rorr, Oben Rorr electric bike, Oben Rorr Price
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.