लेह में चलेगी भारत की पहली हाइड्रोजन बस, 12 हजार फीट की ऊंचाई पर जल्द ट्रायल

NTPC भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा उत्पादक कंपनी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अगस्त 2023 19:21 IST
ख़ास बातें
  • भारत की पहली हाईड्रोजन बस लेह-लद्धाख पहुंच चुकी है।
  • हाईड्रोजन बस को 3 महीने तक फील्ड ट्रायल में रखा जाएगा।
  • 11,562 फीट की ऊंचाई पर पहली हाईड्रोजन बस का ऑपरेशन होगा।

NTPC की हाईड्रोजन बस (Hydrogen Bus) देश की पहली हाईड्रोजन बस है जो लेह लद्दाख में चलाई जाएगी।

Photo Credit: NTPC

NTPC की हाईड्रोजन बस (Hydrogen Bus) देश की पहली हाईड्रोजन बस है जो लेह लद्दाख में चलाई जाएगी। कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा है कि भारत की पहली हाईड्रोजन बस लेह-लद्धाख पहुंच चुकी है। कंपनी अब इसका ट्रायल शुरू करने जा रही है और जल्द ही यह पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शामिल भी हो जाएगी। आइए इस बारे में विस्तार से आपको बताते हैं कि एनटीपीसी कब से इसका ट्रायल और सर्विस शुरू करने जा रही है। 

NTPC भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा उत्पादक कंपनी है। एनटीपीसी की पहली हाईड्रोजन बस ट्रायल के लिए लेह-लद्दाख पहुंच चुकी है। कंपनी ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी दी है। यह कंपनी का पायलट प्रोजेक्ट है जिसमें देश की पहली हाईड्रोजन फ्यूल सेल आधारित इलेक्ट्रिक बस को चलाया जाएगा। कंपनी ने बताया कि बस लेह में पहुंच चुकी है। इस तरह की पांच बसें यहां पर चलाए जाने की योजना कंपनी की है। 

Advertisement
हाईड्रोजन बस को 3 महीने तक फील्ड ट्रायल में रखा जाएगा। सड़क पर चलते हुए इसमें क्या खामियां आती हैं, और क्या सुधार की जरूरत है, इस सबका ऑनरोड टेस्ट के जरिए पता लगाया जाएगा। पब्लिक रोड ट्रांसपोर्ट में चलने वाली यह देश की पहली ऐसी बस होने वाली है जो हाइड्रोजन ईंधन पर चलेगी। कंपनी ने कहा है कि लेह में वह कार्बन न्यूट्रल लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसके अंतर्गत यहां पर फ्यूलिंग स्टेशन, सोलर प्लांट के साथ-साथ पांच हाईड्रोजन बसें भी शहर के अंदर चलाई जाएंगीं। 

यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें 11,562 फीट की ऊंचाई पर पहली हाईड्रोजन बस का ऑपरेशन होगा। यह ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी का पहला उदाहरण बनेगी। इसके लिए कंपनी ने 1.7MW का सोलर प्लांट भी शहर में लगाने की बात बताई है जो इलेक्ट्रोलिसिस के लिए रिन्यूएबल एनर्जी उपलब्ध करवाएगा। इन फ्यूल सेल बसों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये जीरो से कम तापमान में भी चल सकेंगीं। इतनी ऊंचाई वाली जगहों पर बस का ऑपरेशन करना ही इस प्रोजेक्ट की खासियत कंपनी ने बताई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.