इस देश में 5 में से 1 कार है इलेक्ट्रिक, इन कारणों से लोग जमकर खरीद रहे हैं ईवी!

नॉर्वेजियन इलेक्ट्रिक व्हीकल एसोसिएशन की प्रमुख क्रिस्टीना बू ने दावा किया है कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का आंकड़ा आने वाले दो वर्षों में 30 प्रतिशत पर भी पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2022 18:40 IST
ख़ास बातें
  • नॉर्वे में EVs का आंकड़ा आने वाले दो वर्षों में 30% पर पहुंच सकता है
  • नॉर्वे में इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदना टैक्स-फ्री है
  • करीब 10 साल में 0-10% पर पहुंचा आंकड़ा तीन सालों में दोगुना हो गया है
दुनिया वाहनों के इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर तेजी से बढ़ रही है। लगभग सभी देश कोशिश कर रहे हैं कि उनकी सड़कों पर चलने वाले वाहन इलेक्ट्रिक हो, क्योंकि इससे प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग कम करने और साथ ही इंधन की बचत में मदद मिलेगी। इस दिशा में नॉर्वे ने बड़ा मुकाम हासिल किया है, जहां सड़कों पर पांच कारों में से एक इलेक्ट्रिक है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ये आंकड़ा तीन साल से भी कम समय में दोगुना हो गया है।

नॉर्वेजियन इलेक्ट्रिक व्हीकल एसोसिएशन की प्रमुख क्रिस्टीना बू ने सोमवार को कहा (Via TOI) कि नॉर्वे की सड़कों पर अच्छी इलेक्ट्रिक कार मॉडल की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि देश के इलेक्ट्रिक कार बेड़े को शून्य से 10 प्रतिशत तक आने में जहां लगभग 10 साल लगे, वहीं तीन वर्षों से कम समय में ये आंकड़ा दोगुना होते हुए मात्र 20 प्रतिशत हो गया।

उन्होंने यह भी दावा किया है कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का आंकड़ा आने वाले दो वर्षों में 30 प्रतिशत पर भी पहुंच सकता है।

नॉर्वे में इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदना टैक्स-फ्री है। इसके अलावा, देश में EV के लिए रोड टोल और सार्वजनिक पार्किंग का दाम भी कम है और कुछ मामलों में वाहन सार्वजनिक परिवहन लेन का उपयोग भी कर सकते हैं। कहीं न कहीं ये फायदे देश में लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में प्रोत्साहन का काम कर रहे हैं।
Advertisement

भारत में भी सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को अपानाने के लिए लोगों को प्रोत्सान दे रही है और इसके लिए एक तय सीमा से कम कीमत के इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी जा रही है। हालांकि, खराब चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और हालिया आग लगने के मामलों के चलते देश में अभी भी लोग नॉन-इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric car, Norway
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.