• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 200 Km रेंज और ब्लूटूथ साउंड सिस्टम वाली mXmoto M16 इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत

200 Km रेंज और ब्लूटूथ साउंड सिस्टम वाली mXmoto M16 इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत

mXmoto M16 में एडजस्टेबल डुअल रियर सस्पेंशन शामिल है और यह ट्रिपल डिस्क ब्रेक सिस्टम से लैस आता है। इसमें डायनामिक एलईडी हेडलाइट, एलईडी इंडिकेटर्स, क्रूज कंट्रोल और रिवर्स असिस्ट भी शामिल है।

200 Km रेंज और ब्लूटूथ साउंड सिस्टम वाली mXmoto M16 इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • mXmoto M16 को 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है
  • बैटरी पर 8 साल (80,000 किलोमीटर) की वारंटी का दावा किया गया है
  • इसकी 4000 वाट BLDC हब मोटर 140 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है
विज्ञापन
mXmoto की M16 इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च कर दी गई है। ई-बाइक के लिए दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 160 किलोमीटर से 200 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है, जिसमें प्रति चार्ज 1.6 यूनिट की खपत होती है। वहीं, चार्जिंग टाइम की बात करें, तो कंपनी का दावा है कि इसका बैटरी पैक तीन घंटे से कम समय में 0 से 90 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इलेक्ट्रिक क्रूजर ट्रिपल-डिस्क ब्रेक सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स असिस्ट, ऑन-बोर्ड नेविगेशन और ब्लूटूथ साउंड सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स से भी लैस है।

mXmoto M16 को भारत में 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है। ई-बाइक की उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने बैटरी पर 8 साल (80,000 किलोमीटर) की वारंटी और मोटर व कंट्रोलर पर तीन साल की वारंटी का वादा किया है।

mXmoto M16 में मौजूद मोटर कंट्रोलर इनपुट पावर को 16 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। यह 80 AMP हाई एफिशिएंसी कंट्रोलर रिजनरेटिव ब्रेकिंग से लैस है। कंपनी का कहना है कि मॉडल 98 प्रतिशत कन्वर्जन एफिशिएंसी के साथ आता है। इसकी 4000 वाट BLDC हब मोटर 140 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। हालांकि, एक्सीलेरेशन और टॉप स्पीड की डिटेल्स से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया गया है।

M16 में एडजस्टेबल डुअल रियर सस्पेंशन शामिल है और यह ट्रिपल डिस्क ब्रेक सिस्टम से लैस आता है। इसमें डायनामिक एलईडी हेडलाइट, एलईडी इंडिकेटर्स, क्रूज कंट्रोल और रिवर्स असिस्ट भी शामिल है।

इलेक्ट्रिक बाइक एंटी-स्किड असिस्ट, पार्किंग असिस्ट और ऑन-बोर्ड नेविगेशन से लैस है। इसमें स्मार्ट ऐप के जरिए राइड कॉलिंग और ब्लूटूथ साउंड सिस्टम का फायदा भी मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »