Micromax ने स्मार्टफोन की सेल्स गिरने के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर बढ़ाया कदम!

EV सेक्टर में इसका मुकाबला Ola Electric, Ather Energy और Matter Aera जैसी कंपनियों से होगा

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 अगस्त 2023 19:36 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स की स्मार्टफोन्स सेल्स में गिरावट हो रही है
  • कंपनी से बहुत से सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने इस्तीफा दिया है
  • इसकी योजना यह फर्म इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने की है

कंपनी को चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स से कड़े कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ रहा है

कुछ वर्ष पहले तक बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल रही Micromax ने इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग में जाने की योजना बनाई है। माइक्रोमैक्स को चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स से कड़े कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी से बहुत से सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने इस्तीफा भी दिया है। 

माइक्रोमैक्स की स्मार्टफोन्स सेल्स में गिरावट हो रही है। EV सेक्टर में इसका मुकाबला Ola Electric, Ather Energy और Matter Aera जैसी कंपनियों से होगा। TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोमैक्स में छंटनी और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर और चीफ बिजनेस ऑफिसर सहित सीनियर एग्जिक्यूटिव्स के इस्तीफे का कारण कंपनी की EV मैन्युफैक्चरिंग की योजना है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर Vikas Jain ने भी कंपनी को छोड़ दिया है। उन्होंने दो वर्ष पहले माइक्रोमैक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर इस्तीफा देने वाले Rahul Sharma की जगह ली थी। राहुल भी कंपनी के को-फाउंडर थे। 
Advertisement

लगभग नौ वर्ष पहले Samsung को पीछे छोड़कर माइक्रोमैक्स देश के स्मार्टफोन मार्केट की अग्रणी कंपनी बन गई थी। कंपनी ने घोषणा की थी कि वह एंड्रॉयड के साथ ही माइक्रोमैक्स के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्मार्टफोन भी लाएगी। हालांकि, इसके बाद  Xiaomi, Oppo और Vivo जैसी स्मार्टफोन कंपनियों के आने और उनके कम प्राइसेज से माइक्रोमैक्स की मुश्किलें बढ़ गई और कंपनी की सेल्स में भारी गिरावट आई। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष कंपनी के फाउंडर्स राजेश अग्रवाल, सुमित कुमार और विकास जैन ने एक नई फर्म Micromax Mobility बनाई थी। इसमें कंपनी के तीन पूर्व एंप्लॉयीज के हवाले से बताया गया है कि यह फर्म इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर फोकस करेगी। इसके लिए गुरूग्राम में ऑफिस बनाया जा रहा है।  हालांकि, माइक्रोमैक्स ने EV सेक्टर में जाने को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में पहले ही कॉम्पिटिशन बढञ गया है। इसकी बड़ी कंपनियों में Ola Electric, Ather Energy और Matter Aera शामिल हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने  लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी। इस मार्केट में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यह पहले स्थान पर पहुंच गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष पुणे में अपना पहला एक्सपीरिएंस सेंटर खोला था। ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य अगले कुछ महीनों में एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 1,000 करने का है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में बहुत सी कंपनियां अपने मॉडल लॉन्च कर रही हैंइलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में Tata Motors, Hyundai, MG, Maruti और BYD जैसी प्रमुख कंपनियां हैं।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.