MG Motor की Comet EV और Windsor EV जनवरी से हो जाएंगी महंगी

देश में MG Motor की Comet EV सबसे कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार है। नवंबर में कंपनी की Windsor सबसे अधिक बिकने वाली EV रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2024 15:02 IST
ख़ास बातें
  • MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं
  • पिछले महीने कंपनी की सेल्स लगभग 20 प्रतिशत बढ़ी है
  • इस सेल्स में EV की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से अधिक की है

पिछले महीने कंपनी की सेल्स लगभग 20 प्रतिशत बढ़ी है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor ने अगले महीने से अपने व्हीकल्स के प्राइसेज बढ़ाने की घोषणा की है। इनमें कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी शामिल होंगे। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। 

कंपनी ने एक स्टेटमेंट में बताया है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने और अन्य कारणों से व्हीकल्स के प्राइसेज को बढ़ाना जरूरी हो गया है। हालांकि, इसके साथ ही MG Motor का कहना है कि कस्टमर्स पर प्राइस में बढ़ोतरी का असर कम रखने की कोशिश होगी। इसने EV के अलावा Astor, Hector और Gloster जैसे SUV के प्राइस भी बढ़ाने की योजना बनाई है। प्राइस में बढ़ोतरी मॉडल के आधार पर तीन प्रतिशत तक की होगी। पिछले महीने कंपनी की सेल्स लगभग 20 प्रतिशत बढ़ी है। इसमें EV की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से अधिक की थी। 
Advertisement

देश में MG Motor की Comet EV सबसे कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार है। नवंबर में कंपनी की Windsor सबसे अधिक बिकने वाली EV रही है। पिछले महीने MG Motor की कुल बिक्री 6,019 यूनिट्स की है।  MG Motor की नवंबर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री 5,092 यूनिट्स की रही। इस सेगमेंट में Tata Motors का पहला स्थान है। MG Motor ने अक्टूबर में Windsor EV की 3,116 यूनिट्स बेची थी। कंपनी ने दशहरा पर इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इसके प्राइसेज लगभग 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 

यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प दिया गया है। इसमें Windsor EV का शुरुआती प्राइस घटकर लगभग 10 लाख रुपये हो जाएगा। हालांकि, इसके साथ 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त बैटरी रेंटल देना होगा। MG Motor को इसकी बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे के अंदर 15,000 से अधिक बुकिंग्स मिली थी। इस क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस मिलता है। Windsor EV को तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है। इसका मुकाबला Mahindra XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने मॉडल पेश कर रही हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
#ताज़ा ख़बरें
  1. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  2. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  3. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  4. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
  5. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
  6. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  7. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  8. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  9. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.