MG Motor की Windsor बनी लगातार तीसरे महीने सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार

यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प दिया गया है। इसमें Windsor EV का शुरुआती प्राइस घटकर लगभग 10 लाख रुपये हो जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जनवरी 2025 14:17 IST
ख़ास बातें
  • यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प दिया गया है
  • इसमें Windsor EV का शुरुआती प्राइस घटकर लगभग 10 लाख रुपये हो जाएगा
  • इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है

यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प दिया गया है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) के मार्केट में MG Motor की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। हाल ही में लॉन्च की गई कंपनी की Windsor EV को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। Windsor EV लगातार तीसरे महीने सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही है। कंपनी के लिए यह 10,000 यूनिट्स की बिक्री को पार करने वाला तीसरा EV है। 

दिसंबर में MG Motor की सेल्स लगभग 55 प्रतिशत बढ़कर 7,516 यूनिट्स की रही है। इसमें Windsor EV की हिस्सेदारी लगभग 3,785 यूनिट्स की है। कंपनी ने बताया है कि दिसंबर में उसकी कुल सेल्स में EV का योगदान लगभग 70 प्रतिशत का रहा है। MG Motor के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पोर्टफोलियो में Comet EV और ZS EV भी शामिल हैं। कंपनी ने दशहरा पर Windsor EV की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इसके प्राइसेज लगभग 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 
Advertisement

यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प दिया गया है। इसमें Windsor EV का शुरुआती प्राइस घटकर लगभग 10 लाख रुपये हो जाएगा। हालांकि, इसके साथ 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त बैटरी रेंटल देना होगा। MG Motor को इसकी बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे के अंदर 15,000 से अधिक बुकिंग्स मिली थी। इसमें सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। Windsor EV को तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर मुकाबला Mahindra XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है। इस सेगमेंट में टाटा की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

Windsor EV में फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। इसमें बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए 18 इंच के एलॉय व्हील्स हैं। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप के नीचे MG का लोगो है। इसमें फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट है। यह चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध है। इसका केबिन लग्जरी और टेक्नोलॉजी दोनों के एक्सपीरिएंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके रियर में रिक्लाइनिंग सीट्स दी गई हैं। Windsor EV डैशबोर्ड पर 15.6 की टचस्क्रीन है। इसके साथ ही ड्राइवर के लिए 8.8 इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  3. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.