Mahindra ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए लॉन्च किया अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क

महिंद्रा एंड महिंद्रा की योजना अगले दो वर्षों में इन चार्जिंग स्टेशंस की संख्या को बढ़ाकर 250 करने की है। इनमें से प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन में 180 kW के चार्जर्स होंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 नवंबर 2025 23:16 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस चार्जिंग नेटवर्क की शुरुआत दो चार्जिंग स्टेशंस के साथ की है
  • इनमें से प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन में दो अल्ट्रा-फास्ट चार्जर हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क शुरू किया है। कंपनी ने इसके तहत दो चार्जिंग स्टेशंस को खोला है। इनमें से प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन में दो अल्ट्रा-फास्ट चार्जर हैं, जिनसे एक साथ चार EVs को चार्ज किया जा सकता है। 

कंपनी ने ये चार्जिंग स्टेशन बेंगलुरु-चेन्नई हाइवे और हरियाणा के मुरथल में खोले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा की योजना अगले दो वर्षों में इन चार्जिंग स्टेशंस की संख्या को बढ़ाकर 250 करने की है। इनमें से प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन में 180 kW के चार्जर्स होंगे। कंपनी ने बताया, "इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से क्लीन और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा मिल रहा है। XEV 9e और BE 6 की लगभग 500 किलोमीटर की रेंज से लंबी यात्रा के दौरान ड्राइवर्स को मुश्किल नहीं होती। हमारे अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क से सभी EV यूजर्स को सुविधा मिलेगी।" केंद्र सरकार की योजना 2030 तक कारों की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी बढ़ाकर लगभग 30 प्रतिशत करने की है। EV के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से इंसेंटिव भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

महिंद्रा के  Charge_IN नेटवर्क में 180 Kw डुअल गन चार्जर्स का इस्तेमाल किया जाएगा जिनसे EVs के लिए फास्ट, अधिक सुविधा वाली और विश्वसनीय चार्जिंग उपलब्ध होगी। इन चार्जिंग स्टेशंस के साथ रेस्टोरेंट भी मौजूद होंगे। कंपनी की XEV 9e, BE6 इलेक्ट्रिक SUVs पर 1.55 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने इस डिस्काउंट की पेशकश की है। 

यह डिस्काउंट XEV 9e, BE6 के लिए 20 दिसंबर तक शुरुआती 5,000 बुकिंग्स के लिए उपलब्ध होगा। इस ऑफर में 30,000 रुपये की एक्सेसरीज, 25,000 रुपये तक का कॉरपोरेट बोनस, 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनेफिट, फ्री पब्लिक चार्जिंग के लिए 20,000 रुपये और 50,000 रुपये का 7.2 kW AC फास्ट चार्जर शामिल है। महिंद्रा की XEV 9e and BE 6 के लिए बैटरी के दो विकल्प - 59 kWh और 79 kWh के हैं। XEV 9e के 59 kWh वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 542 किलोमीटर और 79 kWh की लगभग 650 किलोमीटर की है। BE 6 के दोनों बैटरी वेरिएंट्स की रेंज क्रमशः 530 किलोमीटर और लगभग 680 किलोमीटर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.