मेड-इन-इंडिया Citroen e-C3 इलेक्ट्रिक कार इंडोनेशिया में हो रही है एक्सपोर्ट, GNCAP में इसे मिले हैं 0 स्टार!

Citroen e-C3 6.8 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा की दावा की गई रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 107 किमी/घंटा बताई गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2024 21:47 IST
ख़ास बातें
  • Citroen e-C3 को भारत में बनाया जाता है
  • अब इस मेड-इन-इंडिया मॉडल को इंडोनेशिया में एक्सपोर्ट किया जा रहा है
  • सिंगल चार्ज में 320 Km की ARAI प्रमाणित रेंज देने का दावा करती है e-C3
Citroen e-C3 को हाल ही में G-NCAP में टेस्ट किया गया और आपको जानकर हैरानी होगी कि इलेक्ट्रिक कार को बेहद खराब नंबर्स हासिल हुए। यहां तक कि G-NCAP ने इस EV के टेस्ट को व्यक्त करने के लिए Appalling (हिंदी में 'भयावह') जैसे शब्द का इस्तेमाल किया। Citoren e-C3 को भारत में बनाया जा रहा है और कंपनी का प्लान इसे यहां से बाहर एक्सपोर्ट करने का भी है। Citroen ने बताया है कि मेड-इन-इंडिया e-C3 को अब इंडोनेशिया में एक्सपोर्ट किया जाना शुरू हो गया है। बता दें कि G-NCAP में Stellantis  की इस इलेक्ट्रिक कार को एडल्ट सेफ्टी कैटेगरी में शून्य-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट सेफ्टी कैटेगरी में सिंगल स्टार मिला है।

Citroen e-C3 ने अंतरराष्ट्रीय मार्केट में स्थानीय रूप से निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) का निर्यात शुरू कर दिया है। भारत में निर्मित e-C3 का पहला बैच हाल ही में इंडोनेशिया भेजा गया। Stellantis India के सीईओ और एमडी, आदित्य जयराज ने इस मौके पर कहा, "भारत न केवल एक रणनीतिक बाजार है, बल्कि स्टेलंटिस समूह के भीतर वाहनों, कंपोनेट और मोबिलिटी टेक्नोलॉजी के लिए एक प्रमुख सोर्सिंग केंद्र भी है।"
Advertisement

प्योर-इलेक्ट्रिक e-C3 के अलावा, Citroen आसियान और अफ्रीकी बाजारों में पेट्रोल वर्जन को भी निर्यात करता है। Citroen e-C3 में 29.2 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 320 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज निकालता है। इसकी फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 56 बीएचपी और 143 एनएम जनरेट करती है। 

कार 6.8 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा की दावा की गई रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 107 किमी/घंटा बताई गई है। यह 57 मिनट में फास्ट चार्ज हो सकती है। Citroen e-C3 में ESP नहीं मिलता है। इसमें स्टैंडर्ड रूप से दो एयरबैग्स शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  3. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  4. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  6. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  7. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  8. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  9. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  10. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.