2,116 Km रेंज वाली चाइनीज हाइब्रिड कार में लगी जबरदस्त आग, तस्वीर हुई वायरल

Li Auto की वेबसाइट के अनुसार, L9 की मैक्सिमम इलेक्ट्रिक रेंज 215 किलोमीटर है, जबकि इसके फ्यूल टैंक के साथ इसकी कुल रेंज 2,116 किलोमीटर हो जाती है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जनवरी 2023 21:45 IST
ख़ास बातें
  • Li Auto L9 हाइब्रिड SUV में आग लगने का वीडियो वायरल
  • चीन की कंपनी की इस SUV की इलेक्ट्रिक रेंज 215 Km है
  • फ्यूल टैंक के साथ इसकी कुल रेंज 2,116 Km हो जाती है

इस कार की केवल इलेक्ट्रिक रेंज 215 Km है

इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। पिछले कई महीनों में देश के कोने-कोने से इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने की घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं और अब, लेटेस्ट खबर चीन से है, जहां कथित तौर पर Li Auto ब्रांड की L9 Hybrid SUV में आग लग गई है। एक मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Pandaily की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार में आग लगते हुए देखा गया है। वाहन Li Auto L9 मॉडल बताया जा रहा है, जो एक हाइब्रिड SUV है और कंपनी द्वारा निर्मित दूसरी कार है। रिपोर्ट का कहना है कि L9 SUV दुनिया में किसी भी PHEV (प्लग इन हाइब्रिड व्हीकल) में सबसे लंबी इलेक्ट्रिक रेंज पेश करती है। कंपनी ने कथित तौर पर इस हाइब्रिड कार को मार्च 2022 में पेश किया था।
Advertisement

Li Auto की वेबसाइट के अनुसार, L9 की मैक्सिमम इलेक्ट्रिक रेंज 215 किलोमीटर है, जबकि इसके फ्यूल टैंक के साथ इसकी कुल रेंज 2,116 किलोमीटर हो जाती है। 

ऑनलाइन पब्लिकेशन द्वारा चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जिसमें यह कथित कार जलते हुए दिखाई दे रही है। रिपोर्ट के अनुसार, एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि वाहन मालिक ने गाड़ी चलाते समय कार के अंदर तेज आवाज सुनी। यह जोरदार धमाका स्पष्ट रूप से कार के ब्रेकिंग सिस्टम से संबंधित था। वाहन मालिक ने इस Li Auto L9 SUV को रोड के साइड में पार्क किया, जिसके बाद यह कथित तौर पर एक मिनट के भीतर ही आग की लपटों में घिर गई। 
Advertisement

कंपनी ने Pandaily को बयान में कहा कि इसमें स्थानीय विभागों को शामिल किया गया है और पूरी जांच के जरिए इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने पर काम कर रही है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hybrid Car, Hybrid Car Caught Fire, Li Auto, Li AUto L9
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.