• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tesla, Jaguar जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए आई Alfa Romeo की Tonale हाइब्रिड कार, जानें खासियतें

Tesla, Jaguar जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए आई Alfa Romeo की Tonale हाइब्रिड कार, जानें खासियतें

Alfa Romeo के सीईओ जीन-फिलिप इम्पेराटो (Jean-Philippe Imparato) के अनुसार, इस साल टोनले के लॉन्च के साथ, ब्रांड 2030 तक हर साल एक नई कार लॉन्च करेगा।

Tesla, Jaguar जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए आई Alfa Romeo की Tonale हाइब्रिड कार, जानें खासियतें

Alfa Romeo Tonale 60km से 80km के बीच इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज ऑफर करती है

ख़ास बातें
  • Tonale में 48V क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर और 1.5-litre पेट्रोल इंजन शामिल
  • 6.2 सेकंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ने में है सक्षम
  • PHEV मॉडल 60km से 80km के बीच इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज ऑफर करता है
विज्ञापन
अल्फा रोमियो (Alfa Romeo) ने Tesla, Audi, Mercedes-Benz, Jaguar जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए अपनी स्टाइलिश हाइब्रिड एसयूवी कार Tonale लॉन्च की है। नई कार कंपनी के नए मालिक Stellantis के अंतर्गत लॉन्च की गई है। लेटेस्ट हाइब्रिड कार के साथ आखिरकार Alfa Romeo ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कदम रख दिया है। बता दें, कंपनी का दावा है कि 2027 से वह केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric vehicles) को लॉन्च करेगी। Tonale में 48V क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है और साथ ही इसमें 1.5-litre का पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि नई इलेक्ट्रिक हाइब्रिड कार 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 6.2 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी इलेक्ट्रिक-ऑनली ड्राइविंग रेंज 60-80 किलोमीटर है।

Alfa Romeo ने Tonale को मंगलवार को एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया। फिलहाल कार की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन लॉन्च के बाद ये कई प्रीमियम इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड कारों को टक्कर दे सकती है, जिनमें Tesla, Audi, Jaguar, Volvo, Mercedes-Benz आदि की कारे शामिल हैं। सीईओ जीन-फिलिप इम्पेराटो (Jean-Philippe Imparato) के अनुसार, इस साल टोनले के लॉन्च के साथ, ब्रांड 2030 तक हर साल एक नई कार लॉन्च करेगा।



वर्तमान में नई हाइब्रिड एसयूवी कार (Hybrid SUV Car) Tonale की रेंज दो इलेक्ट्रिक वेरिएंट में बनी है - पहला माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन, जिसमें 130hp या 160hp का विकल्प होगा, और दूसरा प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वेरिएंट। दोनों माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट में फोर-सिलेंडर 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 48V इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है।

वहीं, इसमें 15.5kWh क्षमता के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। जैसा कि हमने बताया, कंपनी का दावा है कि Tonale मात्र 6.2 सेकंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ने में सक्षम होगी। वहीं, PHEV मॉडल 60km से 80km के बीच इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज ऑफर करता है।

Tonale में 12.3-इंच का एक डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा, इसमें Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है, जो ओवर-द-एयर ( OTA) अपडेट और ड्राइवर असिस्ट सिस्टम सपोर्ट से लैस आता है।

यह दुनिया की पहली कार है, जिसमें नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) है, जो कार को ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित डिजिटल सर्टिफिकेट से जोड़ता है। ग्राहक की सहमति से, यह कार की लाइफ के मुख्य चरणों का एक गोपनीय और गैर-परिवर्तनीय रिकॉर्ड बनाता है, जो इस बात की गारंटी के रूप में काम करता है कि कार को ठीक से मेंटेन रखा गया है, जिससे इसकी रेसिडुअल वैल्यू सुधारती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  9. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »