सिंगल चार्ज में 105 KM रेंज वाला Lectrix LXS G2.0 और G3.0 लॉन्च, 93 धांसू फीचर्स से लैस

G2.0 में 2.3 kW की बैटरी दी गई है। यह हब BLDC 10 इंच मोटर से लैस है जो कि 1200 W की रेटेड पावर और 1800 W की पीक पावर जनरेट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जुलाई 2023 18:15 IST
ख़ास बातें
  • Lectrix LXS G2.0 में 2.3 kW की बैटरी दी गई है।
  • LXS G2.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.03 लाख रुपये है।
  • Lectrix LXS G3.0 में 3 kW की बैटरी दी गई है।

Lectrix LXS G2.0 में 2.3 kW की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Lectrix

Lectrix EV ने आज भारतीय बाजार में LXS G2.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने LXS G3.0 स्कूटर भी पेश किया है, लेकिन कीमत का खुलासा होना अभी बाकि है। यहां हम आपको LXS G2.0 और LXS G3.0 की पावर और रेंज से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


LXS G2.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत


कीमत की बात की जाए तो LXS G2.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.03 लाख रुपये है। वहीं LXS G3.0 की कीमत की घोषणा बाद में होगी। Lectrix LXS G2.0 की बुकिंग आज से Lectrix ऑथोराइज्ड डीलरशिप पर शुरू हो गई है और डिलीवरी 16 अगस्त, 2023 से शुरू होगी।


Lectrix LXS G3.0 और Lectrix LXS G2.0 के फीचर्स


Lectrix EV ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में 93 फीचर्स दिए हैं, जिसमें 36 सेफ्टी फीचर्स, 24 स्मार्ट फीचर्स और 14 कंफर्ट फीचर्स हैं, जिसमें नेविगेशन एसिस्ट ऑटो इंडीकेटर, कीलेस एंट्री, स्मार्ट इग्निशियन, स्मार्ट एंटी थेफ्ट, इम्मोबिलाइजेशन एसिस्ट, व्हीकल स्मार्ट सेफ्टी इमरजेंसी SOS अलर्ट, कस्टमर सेफ्टी जियो-फेंसिंग, एंटी थेफ्ट व्हीकल लाइव लोकेशन, वॉयस एनेबल इग्निशियन बैटरी पावर अप और ब्लूटूथ लो एनर्जी कनेक्टिविटी शामिल है।
Advertisement

Lectrix LXS G3.0 और G2.0 इलेक्टिर स्कूटर में इंटीग्रेटेड नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। दोनों ही स्कूटर OTA अपडेट, हेल्मेट वार्निंग, व्हीकल डायग्नॉस्टिक, राइड स्टेट्सटिक, मोबाइल ऐप के जरिए रिमोट सीट ऑपरेटिंग और एंटी थेफ्ट मैकेनिज्म जैसे कई फीचर्स से लैस है।


Lectrix LXS G3.0 और Lectrix LXS G2.0 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Lectrix LXS G3.0 में 3 kW की बैटरी दी गई है। यह हब BLDC 10 इंच मोटर से लैस है जो कि 1500 W की रेटेड पावर और 2200 W की पीक पावर जनरेट करती है। वहीं 110NM का टॉर्क जनरेट करता है। रेंज की बात करें तो कंपनी का कहना है कि ये सिंगल चार्ज में 105 किमी की दूरी तय कर सकते हैं। बैटरी 4 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है।

Lectrix LXS G2.0 में 2.3 kW की बैटरी दी गई है।  यह हब BLDC 10 इंच मोटर से लैस है जो कि 1200 W की रेटेड पावर और 1800 W की पीक पावर जनरेट करती है। वहीं 90NM का टॉर्क जनरेट करता है। रेंज की बात करें तो कंपनी का कहना है कि ये सिंगल चार्ज में 80 किमी की दूरी तय कर सकते हैं। बैटरी को फुल चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 55 किमी प्रति घंटा है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lectrix EV, Electric Scooter

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.