लूना लौट आई! Kinetic Green E-Luna भारत में लॉन्च, 70 हजार से कम कीमत, सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 150Km

Kinetic Green E-Luna में 2.2 kW (2.9 bhp) वाली BLDC हब मोटर दी गई है जो कि 50 किलोमीटर की टॉप स्पीड प्रदान कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 फरवरी 2024 12:54 IST
ख़ास बातें
  • Kinetic Green E-Lune में 2.2 kW (2.9 bhp) वाली BLDC हब मोटर दी गई है।
  • Kinetic Green E-Lune सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
  • Kinetic Green E-Lune की एक्स शोरूम कीमत 69,990 रुपये है।

Kinetic Green E-Luna की रेंज 150 किलोमीटर है।

Photo Credit: Kinetic

Kinetic Green ने भारतीय बाजार में अपनी नई E-Luna Electric Moped लॉन्च कर दी है। कंपनी के अनुसार, ग्राहकों तक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज्यादा किफायती बनाने के लिए नई मोपेड को भारत में डिजाइन और तैयार किया गया है। यहां हम आपको Kinetic Green E-Luna के फीचर्स से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Kinetic Green E-Luna की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Kinetic Green E-Luna की एक्स शोरूम कीमत 69,990 रुपये है। E-Luna ग्राहकों के लिए Mulberry Blue, Pearl Yellow, Night Star Black, Ocean Blue और Sparkling Green जैसे कलर्स में उपलब्ध है। इस मोपेड की बुकिंग 500 रुपये में शुरू हो गई है और कुछ ही दिनों में डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। यह मॉडल खरीद के लिए ई-कॉमर्स साइट जैसे कि Amazon और Flipkart पर भी उपलब्ध है। कंपनी इलेक्ट्रिक मोपेड के साथ कई एक्सेसरीज भी प्रदान कर रही है।


Advertisement
Kinetic Green E-Luna के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Kinetic Green E-Luna में 2.2 kW (2.9 bhp) वाली BLDC हब मोटर दी गई है जो कि 50 किलोमीटर की टॉप स्पीड प्रदान कर सकती है। Kinetic Green का कहना है कि बैटरी, मोटर और कंट्रोलर IP 67 रेटिंग से लैस हैं, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है। इस मॉडल में रियल टाइम DTE इंडीकेटर के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कॉम्बी ब्रैकिंग, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, 3 राइडिंग मोड और साइड स्टैंड सेंसर दिया या है। इस मोपेड में टेलीस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स और 16 इंच वायर स्पोक व्हील दिए गए हैं।

Kinetic Green का दावा है कि इस मोपेड को चलाने के लिए 10 पैसे प्रति किलोमीटर खर्च आएगा। कुल मिलाकर 2500 रुपये प्रति माह खर्च में इसे चला सकते हैं, जिसमें 2000 रुपये EMI ऑप्शन और 300 रुपये चार्जिंग कॉस्ट शामिल है। E-Luna में 2 kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 110 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकती है। यह मॉडल 1.7 kWh, 2 kWh और 3 kWh बैटरी पैक जैसे तीन ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिसमें अधिकतम रेंज 150 किलोमीटर होगी। कंपनी का कहना है कि बैटरियों को कुशल थर्मल मैनेजमेंट के साथ उच्चतम सेफ्टी स्टैंडर्ड का पालन करती हैं। ई-लुना फास्ट चार्जिंग और स्वैपेबल बैटरी ऑप्शन के साथ खासतौर पर B2B ऐप्लिकेशन्स के लिए उपलब्ध होगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Vehicle

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.