Honda के एक्टिवा इलेक्ट्रिक की जल्द शुरू होगी डिलीवरी, 102 किलोमीटर की रेंज

इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले एक्टिवा से इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का डिजाइन पूरी तरह अलग है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 मार्च 2025 17:02 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने Activa e को डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है
  • यह इलेक्ट्रिक स्कूटर को Bharat Mobility Global Expo में लॉन्च हुआ था
  • इसका प्राइस लगभग 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है

इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले एक्टिवा से इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का डिजाइन पूरी तरह अलग है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक होंडा स्कूटर एंड मोटरसाइकिल (HMSI) ने एक्टिवा इलेक्ट्रिक की डिलीवरी जल्द शुरू हो सकती है। कंपनी ने Activa e को डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को Bharat Mobility Global Expo में लॉन्च किया गया था। 

एक्टिवा इलेक्ट्रिक के लिए दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में बुकिंग कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला  Ola Electric के S1 Pro, Bajaj Auto के चेतक इलेक्ट्रिक, TVS Motor के iQube से होगा। एक्टिवा इलेक्ट्रिक में दो इंटरचेंजेबल बैटरी दी गई हैं जिससे चार्जिंग की सुविधा बढ़ती है। HMSI की योजना बैटरी के एक्सचेंज के लिए विभिन्न रीजंस में चार्जिंग स्टेशंस भी लगाने की है। कंपनी के पास बेंगलुरु में लगभग 85 चार्जिंग स्टेशंस हैं। Activa E के साथ कंपनी ने QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी पेश किया था। इसका प्राइस लगभग 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

हालांकि, इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले एक्टिवा से इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का डिजाइन पूरी तरह अलग है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एक्टिवा इलेक्ट्रिक के फ्रंट में LED DRL दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट के नीचे स्वैप किया जा सकने वाला बैटरी सिस्टम है जिसमें 1.5 kWh की दो बैटरी हैं। एक्टिवा इलेक्ट्रिक की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Standard, Sport और Econ हैं। 

इसमें Honda RoadSync Duo जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे राइडर्स अपने स्मार्टफोन को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर फोन कॉल्स के साथ ही नेवेगिशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। HMSI की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए एक फैक्टरी लगाने की योजना है। जापान की Honda Motor ने 2028 तक देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए फैक्टरी लगाने की जानकारी दी है। इस फैक्टरी में कई मॉडल्स के लिए मॉड्यूल्स को जोड़कर कई प्रकार के इलेक्ट्रिक मॉडल्स बनाए जाएंगे। होंडा मोटर का टारगेट देश में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बनने का है। इसके लिए कंपनी अगले तीन वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कॉस्ट को इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) पर चलने वाले टू-व्हीलर्स के समान लाने का प्रयास करेगी। होंडा का दावा है कि उसकी सेल्स की वॉल्यूम ऐसी स्थिति में पहुंच गई है जहां सबसे अधिक मार्केट शेयर हासिल करना मुश्किल नहीं है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.