Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज

VIDA VX2 Plus 4.4 kWh वेरिएंट की इलेक्ट्रिक मोटर 6 kW की पीक पावर और 26 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90 km/H की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जुलाई 2026 22:24 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.2 kWh के दो रिमूवेबल बैटरी पैक दिए गए हैं
  • VIDA VX2 Plus 4.4 kWh वेरिएंट के साथ 1 kW का पोर्टेबल चार्जर मिलेगा
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90 km/H की है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4 kWh वेरिएंट को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कस्टमर्स को अधिक रेंज मिलेगी। VIDA VX2 Plus 4.4 kWh वेरिएंट का प्राइस लगभग 1.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। । इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90 km/H की है। VIDA VX2 Plus 4.4 kWh वेरिएंट के साथ  1  kW का पोर्टेबल चार्जर मिलेगा, जिससे इसकी बैटरी लगभग 3.30 घंटों में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.2 kWh के दो रिमूवेबल बैटरी पैक दिए गए हैं, जिससे 4.4 kWh की कुल बैटरी कैपेसिटी मिलती है। Hero Motocorp ने बताया है कि VIDA VX2 Plus 4.4 kWh की फुल चार्ज में IDC सर्टिफाइड रेंज 187 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ हीरो मोटोकॉर्प 1  kW का पोर्टेबल चार्जर देगी, जिससे इसकी बैटरी लगभग 3.30 घंटों में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। यह DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा, जिससे बैटरी को 65 मिनटों में 0-80 प्रतिशत तक करने का विकल्प मिलेगा। हीरो मोटोकॉर्प ने कहा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रति दिन की यात्रा के साथ ही लंबे ट्रिप के लिए कारगर होगा। 

VIDA VX2 Plus 4.4 kWh वेरिएंट की इलेक्ट्रिक मोटर 6 kW की पीक पावर और 26 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90 km/H की है। VIDA VX2 Plus 4.4 kWh में 4.3 इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर्स के साथ है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में Eco, Ride और Sport मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा ओवरटेकिंग के दौरान एक्सेलरेशन को बढ़ाने के लिए Boost फंक्शन भी मिलता है। 

हीरो मोटोकॉर्प के सब-ब्रांड  VIDA ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के लिए बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) का विकल्प भी उपलब्ध होगा। VIDA के नेटवर्क में 6,000 से अधिक फास्ट चार्जिंग स्टेशंस हैं। देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में जून में हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की 21,820 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में कंपनी की बिक्री में 175 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.