सिंगल चार्ज में 100 किमी रेंज वाली Gowow Ori पावरफुल इलेक्ट्रिक डर्टबाइक पेश, जानें सबकुछ

 Gowow Ori में दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 420 एनएम तक टॉर्क जनरेट करती है जो कि काफी ज्यादा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जनवरी 2024 11:34 IST
ख़ास बातें
  • Gowow Ori की कीमत 1.2 मिलियन yen (लगभग 6,73,000 रुपये) है।
  • Gowow Ori में PMSM परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर है।
  • Gowow Ori फुल चार्ज होने पर 62 मील (100 किमी) की रेंज प्रदान करती है।

Photo Credit: gowow

Gowow ने बाजार में नई मोटरसाइकिल Ori पेश कर दी है। ऑफ-रोडिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मार्केट काफी तेजी के साथ ग्रो कर रही है। यहां हम आपको Gowow Ori के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Gowow Ori की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Gowow Ori की कीमत 1.2 मिलियन yen (लगभग 6,73,000 रुपये) है। हालांकि, अन्य ऑप्शन की तुलना में कीमत थोड़ी अधिक है। 

 
Advertisement
Gowow Ori ई-बाइक की खासियतें


Gowow Ori में PMSM परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 420 एनएम तक टॉर्क जनरेट करती है जो कि काफी ज्यादा है। सिक्योरिटी के लिहाज से यह 100 किमी प्रति घंटा की अधिकतम टॉप स्पीड से चल सकती है। रेंज की बात की जाए तो यह एक बार फुल चार्ज होने पर 62 मील (100 किमी) की रेंज प्रदान करती है जो कि एक डर्टबाइक के लिए काफी प्रभावशाली है। ई-बाइक का वजन लगभग 161 पाउंड और 50:50 वजन के साथ ऑफरोडिंग के लिए बेस्ट साबित होती है। 

Gowow ने Ori में स्मार्ट टेक्नोलॉजी को शामिल किया है। राइडर्स एक Gowow ऐप के जरिए रियल टाइम में बाइक की जर्नी और डाटा को मॉनिटर कर सकते हैं। यह ऑफ-रोडिंग के लिए एक डिजिटल को-पायलट के तौर पर काम करता है।
Advertisement

बाइक का स्ट्रक्चर ब्लैंड टेक्नोलॉजी और प्रैक्टिकल है। इसका डबल स्पर कंपोजिट फ्रेम और 4-लिंक रियर सस्पेंशन सिस्टम खराब इलाकों में बेहतर काम करता है। इस बाइक में हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो कि गंदगी में भी आसानी रोकने में मददगार साबित होते हैं। खास बात यह है कि Gowow Ori को जापान में सड़कों पर इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी गई है।
Advertisement
  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.