90 Km की रेंज वाली Firefox Urban Eco इलेक्ट्रिक साइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Firefox Urban Eco को भारत में  74,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। ई-बाइक केवल ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 17:15 IST
ख़ास बातें
  • 10Ah क्षमता के बैटरी पैक की बदौलत यह 90Km की पेडल असिस्ट रेंज देती है
  • Firefox Urban Eco को भारत में 74,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है
  • इसे Firefox की आधिकारिक वेबसाइट या Paytm के जरिए भी बुक किया जा सकता है

Firefox Urban Eco को भारत में  74,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

अमेरिकी साइकिल निर्माता Firefox ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है, जिसे ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। इसका नाम Firefox Urban Eco है और यह जर्मन टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल को ई-बाइक दिग्गज HNF द्वारा डिजाइन किया गया है। ई-बाइक की खासियतों की बात करें, तो इसमें शामिल 10Ah क्षमता के बैटरी पैक की बदौलत यह 90 किलोमीटर की पेडल असिस्ट रेंज देने का दावा करती है। कंपनी का कहना है कि Firefox Urban Eco इलेक्ट्रिक साइकिल थ्रॉटल के जरिए 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

Firefox Urban Eco को भारत में  74,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। ई-बाइक केवल ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो आप ऑफलाइन के साथ-साथ इसे Firefox की आधिकारिक वेबसाइट या Paytm के जरिए भी बुक कर सकते हैं।
Advertisement
 

Urban Eco ऐप-कंट्रोल्ड ई-बाइक है, जिसे Fitt ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए राइडर अपनी स्पीड, तय की गई दूरी, खर्च की गई कैलोरी और हार्ट रेट को ट्रैक कर सकते है, जिससे राइडर को अपने वर्कआउट और राइडिंग स्टाइल को ट्रैक करने में भी मदद मिलती है। 

इसमें पांच पेडल असिस्ट मोड भी मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें बेहतर स्टॉपिंग पावर के लिए फ्लैट हैंडलबार, एर्गोनोमिक ग्रिप्स और दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक साइकिल में सिंगल पावर बटन भी है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो अर्बन इको ई-बाइक में 10Ah की बैटरी है, जो पेडल असिस्ट का इस्तेमाल करके 90 km तक की रेंज देने में सक्षम है। अकेले थ्रोटल का उपयोग करके इसे 25 kmph की टॉप स्पीड पर पहुंचाया जा सकता है। फुल चार्ज होने में इस ई-बाइक को करीब पांच घंटे लगते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Bicycle, electric cycle
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.