Bugatti, Rimac या Ferrari नही, बल्कि यह चाइनीज इलेक्ट्रिक कार है दुनिया की सबसे तेज कार!

प्रोडक्शन कार के रूप में YangWang U9 Xtreme हाइपरकार ने 2019 में Bugatti Chiron Super Sport 300+ द्वारा बनाए गए 490.48 km/h वन-वे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2025 07:00 IST
ख़ास बातें
  • रन के दौरान BYD YangWang U9 Xtreme 496 km/h तक पहुंची
  • Bugatti Chiron Super Sport 300+ के 490.48 km/h रिकॉर्ड को तोड़ा
  • 2,978 bhp की जबरदस्त पावर जनरेट करने में सक्षम है EV

YangWang U9 Xtreme की चार इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलकर 2,978 bhp की जबरदस्त पावर जनरेट करती हैं

Photo Credit: BYD

दुनिया की सबसे तेज कारों की जब भी बात होती है, आमतौर पर Bugatti, Ferrari या फिर Rimac जैसे यूरोपीय दिग्गजों का नाम सामने आता है। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। चीन की ऑटो दिग्गज कंपनी BYD ने अपनी लग्जरी ब्रांड YangWang के जरिए ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। कंपनी की नई YangWang U9 Xtreme प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक हाइपरकार ने जर्मनी में हाई-स्पीड रन के दौरान 496.22 km/h की स्पीड हासिल कर दुनिया को चौंका दिया।

यह रिकॉर्ड रन जर्मनी के ATP Papenburg हाई-स्पीड ओवल ट्रैक पर प्रोफेशनल ड्राइवर मार्क बैसेंग के साथ हुआ। ऑनबोर्ड फुटेज में साफ दिखता है कि कार 450 km/h और 470 km/h की रफ्तार पार करने के बाद 496 km/h तक पहुंची। दिलचस्प बात यह रही कि यह कार शायद 500 km/h का आंकड़ा भी तोड़ देती, लेकिन बैसेंग को ट्रैक के बैरियर की तरफ बहाव बढ़ने पर एक्सेलरेटर छोड़ना पड़ा।

प्रोडक्शन कार के रूप में चाइनीज हाइपरकार ने 2019 में Bugatti Chiron Super Sport 300+ द्वारा बनाए गए 490.48 km/h वन-वे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

अगर इसके पावरट्रेन की बात करें तो U9 Xtreme बिल्कुल नए लेवल की मशीन है। इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर्स लगी हैं जो मिलकर 2,978 bhp की जबरदस्त ताकत देती हैं, जो स्टैंडर्ड U9 से दोगुने से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं, यह कार दुनिया की पहली प्रोडक्शन कार है जो 1,200-वोल्ट प्लेटफॉर्म पर चलती है और इसमें बेहद डेंस बैटरियां दी गई हैं।

Advertisement

BYD ने साफ कर दिया है कि यह हाइपरकार सिर्फ सीधी रेखा में स्पीड पकड़ने के लिए नहीं बनी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि U9 Xtreme ने नुर्बुर्गरिंग नॉर्डश्लाइफे पर भी EV प्रोडक्शन कार का लैप रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसने 6:59.157 मिनट का समय निकाला, जिससे इस साल Xiaomi SU7 Ultra का 7:04.957 का लैप टाइम पीछे रह गया।

इतना पावरफुल और एक्सक्लूसिव होने के चलते इसका प्रोडक्शन बेहद लिमिटेड रहेगा। कंपनी के मुताबिक सिर्फ 30 यूनिट्स बनाई जाएंगी। कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इतनी स्पीड और रिकॉर्ड्स के बाद डिमांड में कोई कमी नहीं होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.