इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में TVS Motor का दमदार प्रदर्शन, टॉप रैंक पर पहली बार कब्जा

हाल ही में महाराष्ट्र में घोषित की गई नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी से इस मार्केट में सेल्स में बढ़ोतरी हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मई 2025 23:00 IST
ख़ास बातें
  • Ola Electric को इस सेगमेंट में दूसरा स्थान मिला है
  • अप्रैल में TVS Motor की बिक्री सबसे अधिक लगभग 19,736 यूनिट्स की रही है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

पिछले वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सबसे अधिक सेल्स उत्तर प्रदेश में हुई थी

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में अप्रैल में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सेल्स लगभग 40 प्रतिशत बढ़कर 91,791 यूनिट्स की रही है। इसमें TVS Motor ने पहली बार सेल्स में अग्रणी स्थान हासिल किया है। Ola Electric को इस सेगमेंट में दूसरा स्थान मिला है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में वाहन पोर्टल पर सेल्स डेटा के हवाले से बताया गया है कि अप्रैल में TVS Motor की बिक्री सबसे अधिक लगभग 19,736 यूनिट्स की रही है। ओला इलेक्ट्रिक ने 19,709 यूनिट्स की सेल्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। Bajaj Auto को तीसरा और Ather Energy को चौथा स्थान मिला है। हाल ही में महाराष्ट्र में घोषित की गई नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी से इस मार्केट में सेल्स बढ़ सकती है। पिछले वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सबसे अधिक सेल्स उत्तर प्रदेश में हुई थी। इस मार्केट में महाराष्ट्र का दूसरा स्थान था। 

बजाज ऑटो को इस मार्केट में बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 34,863 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया था। पिछले महीने के अंत में  बजाज ऑटो ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज को बढ़ाया था। कंपनी ने Chetak 3503 को लॉन्च किया था। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन पिछले वर्जन के समान रखा गया है। बजाज ऑटो का यह सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर है। हाल ही में कंपनी ने Chetak 35 सीरीज को पेश किया था। 

Chetak 35 सीरीज में Chetak 3501 का प्राइस सबसे अधिक लगभग 1.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके बाद Chetak 3502 का प्राइस लगभग 1.22 लाख रुपये और नए Chetak 3503 का लगभग 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। बजाज ऑटो के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Ola Electric के S1X+ और TVS Motor के iQube 3.4 से होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चेतक 35 सीरीज के समान डिजाइन और 3.5 kWh का बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 63 kmph की है। चेतक 3503 के प्राइस को अफोर्डेबल रखने के लिए इसमें कुछ फीचर्स को घटाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्लूटूथ के साथ कलर LCD क्लस्टर, इको और स्पोर्ट्स राइड मोड्स और LED हेडलाइट्स जैसे  फीचर्स दिए हैं।   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.