200 km माइलेज वाली DEVOT इलेक्ट्रिक बाइक हुई पेश, लुक और फीचर्स में हिला देगी बड़ी कंपनियों के अंजर पंजर

फीचर्स की बात की जाए तो DEVOT मोटरसाइकिल में TFT स्क्रीन, एंटी-थेफ्ट के साथ कीलेस स्टार्ट-स्टॉप और एक्स्ट्रा टाइप 2 चार्जिंग पॉइंट जैसे कई फीचर्स हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जनवरी 2023 09:11 IST
ख़ास बातें
  • Auto Expo 2023 में इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों का जलवा रहा है।
  • DEVOT मोटरसाइकिल में 9.5 kW हाई-परफॉर्मेंस बैटरी पैक दिया गया है।
  • DEVOT मोटरसाइकिल एक बार चार्ज होकर 200 किमी की दूरी तय कर सकती है।

DEVOT Motorcycle 200 किमी की रेंज प्रदान करती है।

Photo Credit: Gadgets 360 Hindi

Auto Expo 2023 में इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों का जलवा रहा है। जी हां कई स्टार्टअप अपने नए टू-व्हीलर्स को इस बार ऑटो एक्स्पो में लेकर आए, जहां लोगों को उनसे रूबरू होने का मौका मिला। इसी प्रकार जोधपुर बेस्ड ईवी स्टार्टअप DEVOT Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश किया है जो कि दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करती है। DEVOT मोटरसाइकिल की सबसे खास बात उसकी 200 किमी की रेंज है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि DEVOT मोटरसाइकिल में क्या कुछ खास दिया गया है।
 

DEVOT मोटरसाइकिल की पावर और स्पीड


पावर की बात करें तो DEVOT मोटरसाइकिल में 9.5 kW हाई-परफॉर्मेंस बैटरी पैक दिया गया है। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 200 किमी की दूरी तय कर सकती है। वहीं यह बाइक 120 kmph प्रति घंटे की टॉप स्पीड से भी दौड़ सकती है। चार्जिंग समय की बात करें तो यह बैटरी सिर्फ 3 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो सकती है।
 

DEVOT मोटरसाइकिल के फीचर्स


फीचर्स की बात की जाए तो DEVOT मोटरसाइकिल में TFT स्क्रीन, एंटी-थेफ्ट के साथ कीलेस स्टार्ट-स्टॉप और एक्स्ट्रा टाइप 2 चार्जिंग पॉइंट जैसे कई फीचर्स हैं। कंपनी का दावा है कि बैटरी पैक को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने लिथियम LFP बैटरी केमिस्ट्री का इस्तेमाल करेगी जो कि थर्मल मैनेजमेंट की दिक्कतों से सुरक्षित है।
Advertisement

DEVOT Motors का R&D सेंटर यूके में है और इसका डेवलपमेंट सेंटर राजस्थान में है। DEVOT Motors ने यह भी घोषणा की है कि कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का 70-90 प्रतिशत लोकल लेवल पर निर्माण करेगी, जिससे यह कीमत में किफायती बनी रहे। यह बाइक 2023 के मध्य तक लॉन्च होने की संभावना है।

DEVOT Motors के फाउंडर और सीईओ वरुण देव पंवार ने कहा कि "अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतरीन कॉन्फिगरेशन के साथ हमारा मानना है कि DEVOT मोटरसाइकिल में इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट को एडवांस बनाने की क्षमता है। हमें अब तक जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसको देखते हुए इसके लॉन्च का ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। इसके अलावा हम अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को डिस्प्ले करने और ईवी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए Auto Expo मैनेजमेंट का शुक्रिया करते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.