भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

Denza Z9 GT का प्राइस 1.56 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए 10 लाख रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। Denza Z9 GT के लिए तीन एक्सटीरियर कलर्स - Rime Gold, Fjord Green और Obsidian Black के विकल्प हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 नवंबर 2026 21:02 IST
ख़ास बातें
  • Denza Z9 GT का प्राइस 1.56 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इस परफॉर्मेंस EV में 122.5 kWh बैटरी पैक और तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं
  • Denza Z9 GT की टॉप स्पीड 270 kmp की है

इस परफॉर्मेंस EV की टॉप स्पीड 270 kmph की है

चाइनीज ऑटोमोबाइल मेकर BYD ने भारत में अपने लग्जरी ब्रांड Denza की Z9 GT को लॉन्च किया है। इस परफॉर्मेंस EV में 122.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। Denza Z9 GT की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 670 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। इसके साथ Denza D9 MPV को भी लाया गया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Denza Z9 GT का प्राइस 1.56 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए 10 लाख रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। Denza Z9 GT के लिए तीन एक्सटीरियर कलर्स - Rime Gold, Fjord Green और Obsidian Black के विकल्प हैं। इसके केबिन के लिए भी तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। इस परफॉरमेंस EV की बिक्री मुंबई, गुरूग्राम, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में Denza की डीलरशिप्स के जरिए की जाएगी। देश में इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस का मार्केट बहुत कम है। इस महंगे प्राइस पर कस्टमर्स को टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और एक्सक्लूसिव डिजाइन और फीचर्स की उम्मीद होती है। 

Advertisement

इस परफॉर्मेंस EV में 122.5 kWh बैटरी पैक और तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं। इनमें से एक मोटर फ्रंट एक्सल और दो रियर एक्सल को पावर देती हैं। Denza Z9 GT की लंबाई लगभग 5,180 mm, चौड़ाई लगभग 1,990 mm और लंबाई लगभग 1,490 mm की है। इसमें LED हेडलैम्प, रिज्ड बोनेट और रूफ की फ्रंट ऐज पर LiDAR यूनिट है। इस परफॉर्मेंस EV की टॉप स्पीड 270 kmph और NEDC रेंज लगभग 670 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। यह कंपनी के 1,500 kW फ्लैश अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है। इस चार्जिंग सिस्टम से इसकी बैटरी को सिर्फ नौ मिनटों में 10 से 97 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

Denza Z9 GT में 17.3 इंच  सेंट्रल टचस्क्रीन और 13.2 इंच फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Apple CarPlay और Android Auto के साथ इंटीग्रेटेड DiLink इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इस परफॉर्मेंस EV में ड्राइवर के लिए 13.2 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल है। इसमें सिक्योरिटी के लिए एयरबैग्स के साथ 360 डिग्री व्यू मॉनिटर, फ्रंट और रियर पार्किंग राडार, TPMS, फुल L2 ADAS सुइट और ऑटोमेटेड पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस परफॉर्मेंस EV में ऑडियो के लिए 20-स्पीकर Devialet साउंड सिस्टम, UHF माइक्रोफोन और म्यूजिक सिंक्रोनाइजेशन के साथ मल्टीकलर ग्रेडिएंट एंबिएंट लाइटिंग दिए गए हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  4. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  5. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  6. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  7. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  8. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  9. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  10. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.