इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में टॉप पर दिल्ली, दिसंबर में 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी

दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कुल बिक्री में टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी लगभग 54 प्रतिशत से अधिक की रही

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जनवरी 2023 18:51 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में EV पॉलिसी लागू होने के बाद से 93,239 EV का रजिस्ट्रेशन हुआ है
  • इस पॉलिसी के तहत EV खरीदने वालों को इंसेंटिव उपलब्ध कराए जाते हैं
  • कई राज्‍यों की सरकारें EV को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रही हैं

दिल्ली में EV के लिए बड़ी संख्या में चार्जिंग स्टेशंस शुरू किए जा रहे हैं

पिछले कुछ वर्षों से देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री बढ़ रही है। राजधानी में दिसंबर में EV की रिकॉर्ड 7,046 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह इससे पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। दिल्ली में EV पॉलिसी लागू होने के बाद से 93,239 EV का रजिस्ट्रेशन हुआ है। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कुल बिक्री में टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी लगभग 54 प्रतिशत से अधिक की रही। दिसंबर में राजधानी में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। इस बारे में दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर  Kailash Gahlot ने कहा कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए प्राइवेट सेक्टर और सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है। दिल्ली में लगभग 2,300 चार्जिंग प्वाइंट और लगभग 200 बैटरी बदलने के स्टेशंस मौजूद हैं। दिल्ली सरकार की EV पॉलिसी के कारण राजधानी में इन व्हीकल्स की बिक्री बढ़ी है। इस पॉलिसी के तहत EV खरीदने वालों और अन्य स्टेकहोल्डर्स को इंसेंटिव उपलब्ध कराए जाते हैं। 

दिल्ली में EV के लिए बड़ी संख्या में चार्जिंग स्टेशंस शुरू किए जा रहे हैं। ये चार्जिंग स्टेशंस प्राइवेट फर्मों के साथ पार्टनरशिप में खुलेंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से लैंड दिया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन में इक्विपमेंट और मैनपावर को प्राइवेट फर्म उपलब्ध कराएगी। इनमें बैटरी को बदलने की सुविधा भी होगी।इनमें से अधिकतर मेट्रो स्टेशंस पर हैं जिससे लोग अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्जिंग स्टेशंस पर छोड़कर मेट्रो से जा सकेंगे और वापसी में उन्हें चार्जिंग के साथ व्हीकल मिलेगा। 

हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था  इसमें टू-व्हीलर की चार्जिंग पर 7 पैसे प्रति किलोमीटर, थ्री-व्हीलर  के लिए 8 पैसे प्रति किलोमीटर और कार के लिए 33 पैसे प्रति किलोमीटर का खर्च होगा। यह फ्यूल के अन्य विकल्पों की तुलना में काफी सस्ता है। दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का लक्ष्य राजधानी में व्हीकल्स की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी 2024 तक बढ़ाकर लगभग 25 प्रतिशत करना है। कई राज्‍यों की सरकारें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रही हैं। दिल्‍ली इन राज्‍यों में सबसे आगे है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए एक पॉलिसी को मंजूरी दी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
  2. Google का Nano Banana Pro फ्री में कैसे करें इस्तेमाल, ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
  3. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  4. Oppo Find X10 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Apple से लेकर Samsung, Vivo और iQOO लॉन्च करेंगी फरवरी में अपने नए स्मार्टफोन, देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra की 36 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, कंपनी को ज्यादा डिमांड की उम्मीद
  4. मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
  5. सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'
  6. ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
  7. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
  8. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  9. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  10. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.