10 लाख में आने वाली देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में 365 किमी की रेंज

भारतीय बाजार में Tata Motors और MG Motor जैसी कंपनियां किफायती इलेक्ट्रिक कारों की पेशकश करती हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 सितंबर 2024 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Tata Tiago EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है।
  • Tata Punch EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।
  • MG Comet EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये है।

Tata Punch EV की रेंज 365 किमी है।

Photo Credit: Tata

भारतीय बाजार में Tata Motors और MG Motor समेत कई कंपनियां किफायती इलेक्ट्रिक कारों की पेशकश करती हैं। 10 लाख रुपये के बजट में टाटा मोटर्स की Tata Punch EV और Tata Tiago EV और एमजी मोटर की MG Comet EV जैसी कारें मौजूद हैं। अगर आपका बजट 10 लाख रुपये है और आप अपने लिए कोई नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। यहां हम आपको 10 लाख रुपये में आने वाले इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


10 लाख रुपये में आने वाली इलेक्ट्रिक कारें:


Tata Tiago EV
Tata Tiago EV दो बैटरी पैक 19.2kWh और 24kWh में आती है। यह सिंगल चार्ज में 250km और 315km तक की रेंज प्रदान कर सकती है। यह Tata के Ziptron हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर पर बेस्ड है जो कि एक पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करती है। यह 24kWh की बैटरी के साथ 74hp और 114Nm और 19.2kWh की बैटरी के साथ 61hp और 110Nm की पावर जनरेट करती है। यह इलेक्ट्रिक कार 5.7 सेकेंडमें 0-60 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। इलेक्ट्रिक हैचबैक 3.3kW और 7.2kW होम चार्जिंग के साथ-साथ डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह 57 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। Tata Tiago EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। 

MG Comet EV
MG Comet EV को हाल ही में बैटरी एज ए सर्विस प्लान यानी BaaS के तहत लॉन्च किया है। इसमें बैटरी रेंटल के तौर पर 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर भुगतान करना होगा। MG Comet EV में 17.3 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी को लगभग 7 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। इसमें डयूल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और रिवर्स पार्किंग कैमरा है। इस कार में ड्यूल स्क्रीन दी गई है, जिसमें 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। इसके स्टीयरिंग व्हील पर कंट्रोल्स हैं। इसके अलावा यह कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस है। MG Comet EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये है। रेंटल ऑप्शन के साथ इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है।

Tata Punch EV 
Tata Punch EV सिंगल चार्ज में 365 किमी की रेंज प्रदान करती है। यह सिर्फ 56 सेकेंड में फुल चार्ज हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार 9.5 सेकेंड से में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। यह ईवी 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है। यह इलेक्ट्रिक कार 10.25 इंच के टच डिस्प्ले वाले इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है। Tata Punch EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
  2. Vivo X300 Ultra, X300 FE की लॉन्च तारीख का खुलासा, जानें सबकुछ
  3. Vivo T5 Pro 5G में मिलेगा AMOLED डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा
  4. 7000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo A6s Pro हुआ 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. बिना फीस NEET की प्रैक्टिस! Google Gemini पर कर पाएंगे तैयारी, यहां जानें कैसे
  7. LPG के लिए घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें ई-केवाईसी, नहीं रुकेगा सिलेंडर
  8. Ola ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh, जानें प्राइस, रेंज
  9. EV खरीदारों के लिए खुशखबरी! दिल्ली की नई पॉलिसी में बड़े ऐलान, फ्री रोड टैक्स के साथ...
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A6s Pro हुआ 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. 7000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. बड़े पर्दे पर पहुंचा Samsung, लॉन्च की 14 मीटर Onyx Cinema LED स्क्रीन
  4. बिना फीस NEET की प्रैक्टिस! Google Gemini पर कर पाएंगे तैयारी, यहां जानें कैसे
  5. Redmi K90 Max आया गीकबेंच पर नजर, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  6. Vivo X300 Ultra, X300 FE की लॉन्च तारीख का खुलासा, जानें सबकुछ
  7. Honor 600, 600 Pro हो रहे 23 अप्रैल को लॉन्च, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  8. Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  9. LPG के लिए घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें ई-केवाईसी, नहीं रुकेगा सिलेंडर
  10. 50MP कैमरा वाले Google Pixel फोन पर 49 हजार रुपये का गजब डिस्काउंट, देखें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.