5 साल में 15 लाख की बचत करेगी ये 320KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 12 लाख से भी कम, देखें 3 सबसे सस्ती ईवी

MG Comet में 50kW मोटर मिलेगी जो कि 25kWh बैटरी के साथ आएगी। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 250km रेंज प्रदान करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मार्च 2023 15:28 IST
ख़ास बातें
  • MG Comet की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 10 लाख से 15 लाख रुपये हो सकती है।
  • Tata Tiago EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये है।
  • Citroen eC3 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.5 लाख रुपये है।

Citroen eC3 की रेंज 320 किमी है।

Photo Credit: Citroen

देश और दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण पर जोर दे रही हैं। हाल ही MG अपनी नई इलेक्ट्रिक कार MG Comet लेकर आने वाली है। एमजी की आगामी इलेक्ट्रिक कार 10-12 लाख रुपये के बजट में होने वाली है। अगर पेट्रोल या डीजल के बजाय इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और कम बजट में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको तीन सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें Tata Tiago EV, Citroen eC3 और आगमी MG Comet शामिल हैं।

MG Comet: पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो MG Comet में 50kW मोटर मिलेगी जो कि 25kWh बैटरी के साथ आएगी। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 250km रेंज प्रदान करेगी। MG Comet भारत में 2023 की दूसरी तिमाही में एंट्री कर सकती है। कीमत की बात की जाए तो MG Comet की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 10 लाख से 15 लाख रुपये हो सकती है।

Tata Tiago EV: पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tata Tiago EV दो बैटरी पैक 19.2kWh और 24kWh में आती है। यह सिंगल चार्ज में 250km और 315km तक की रेंज प्रदान कर सकती है। Tata Tiago EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये है। 

Citroen eC3: पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Citroen eC3 में 29.2kWh बैटरी पैक दिया गया है। Citroen के मुताबिक eC3 सिर्फ 6.8 सेकेंड्स में 0-60kmph की दूरी तय कर सकती है। eC3 को 3.3kW AC होम चार्जिंग की मदद से 10.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। यह एक बार चार्ज होकर 320 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। कीमत की बात की जाए तो Citroen eC3 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.5 लाख रुपये है। Citroen के सेविंग्स कैलकुलेटर के अनुसार, अगर कोई ग्राहक रोजाना 150 KM ड्राइविंग करता है और नई-दिल्ली में औसतन पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है तो 5 साल में Citroen eC3 इस्तेमाल करने पर पेट्रोल कार के मुकाबले में 1,52,0453 रुपये सेविंग कर सकते हैं। यह एक औसत बचत आंकड़ा है जो कि रियल टाइम में ऊपर नीचे हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8100mAh बैटरी वाला Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 50MP डुअल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  4. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Amazon Prime Day सेल में Samsung फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  6. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  7. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  8. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  9. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  10. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.