मात्र 8 लाख में आने वाली ये सस्ती इलेक्ट्रिक कार 4 साल में करेगी 9 लाख की बचत

Tata Tiago EV खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मार्च 2025 10:59 IST
ख़ास बातें
  • Tata Tiago EV खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद होगा।
  • Tata Tiago EV MR में 19.2kWh की बैटरी दी गई है।
  • Tiago EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7,99,000 रुपये है।

Tata Tiago EV MR में 19.2kWh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Tata

अगर आप टाटा की किफायती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा यहां हम आपको डेली पेट्रोल कार चलाने की तुलना में Tata Tiago EV चलाने पर होने वाली बचत की जानकारी दे रहे हैं। आइए Tata Tiago EV पर मिलने वाले ऑफर के साथ-साथ इसे चलाने पर होने वाली बचत के विस्तार से जानते हैं।


Tata Tiago EV Battey & Power


Tata Tiago EV MR में 19.2kWh की बैटरी दी गई है। इसमें दी गई पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनॉज मोटर दी गई है जो कि 45 kW की पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 250km की रेंज प्रदान कर सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार 6.2 सेकेंड में 0-60 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। इलेक्ट्रिक हैचबैक 3.3 kW AC चार्जर के साथ आती है। ईवी के साथ कंपनी IP 67 रेटिंग आती है।


Advertisement
Tata Tiago EV Price


कीमत की बात करें तो Tiago EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7,99,000 रुपये है। कंपनी ईवी के साथ 1,30,000 रुपये के ऑफर प्रदान कर रही है। यह ऑफर राज्य दर राज्य अलग-अलग हो सकता है और यह मैन्युफैक्चरिंग वर्ष 2024 के स्टॉक पर लागू है।


Tata Tiago EV Features


फीचर्स की बात करें तो Tiago EV में ड्राइव सिलेक्शन नॉब के साथ ऑटोमैटिक, स्पोर्ट्स ड्राइविंग मोड, स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील, प्रीमियम ड्यूल टोन अपहोल्स्ट्री, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फुल ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी-मोड रीजन, i-TPMS, ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग एसिस्ट, रियर सेंटर 3 पॉइंट सीट बेल्ट, रियर ऑक्यूपेंट सेंसर, कनेक्टेड कार टेक, स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी, ISOFIX और पंचर रिपेयर किट शामिल है।


Advertisement
4 साल में 9 लाख की बचत


Tiago EV MR की तुलना समान पेट्रोल वाहन से की जा रही है। अगर आप Tata Tiago EV को हर महीने 3,000 किमी चलाते हैं तो 4 साल में करीब 9,63,509 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस दौरान 24.18 मिलियन ग्राम CO2 को कम कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह सेविंग किसी पेट्रोल कार की तुलना में Tiago EV को चलाने पर होती है। इस दौरान पेट्रोल की औसतन कीमत मुंबई में मौजूदा 106 रुपये प्रति लीटर लगाई गई है। कुल बचत में रजिस्ट्रेशन, टैक्स, फ्यूल और मैंटेनेंस चार्ज शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.