भारत में महंगे होंगे BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, तीन प्रतिशत तक बढ़ेंगे प्राइसेज

EV की बैटरी में इस्तेमाल होने वाले एल्युमीनियम और पेट्रोलियम कोक जैसे रॉ मैटीरियल की कॉस्ट बढ़ी है। इसके अलावा ईरान के निकट Hormuz जलडमरूमध्य में रुकावट से फ्रेट पर भी अधिक खर्च हो रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2026 20:46 IST
ख़ास बातें
  • देश में BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्राइस तीन प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे
  • BYD के पोर्टफोलियो में चार मॉडल - Atto 3, eMax 7, Seal और Sealion 7 हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इस वर्ष की शुरुआत में भी कंपनी ने Sealion 7 के प्राइस को बढ़ाया था

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली BYD ने भारत में अपने EVs के प्राइस बढ़ाने की तैयारी की है। देश में BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्राइस तीन प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। रॉ मैटीरियल की कॉस्ट बढ़ने और मिडल ईस्ट में तनाव की वजह से फ्रंट पर अधिक खर्च की वजह से इस चाइनीज EV मेकर ने प्राइसेज बढ़ाने का फैसला किया है। 

देश में BYD के पोर्टफोलियो में चार मॉडल - Atto 3, eMax 7, Seal और Sealion 7 शामिल हैं। इन सभी EVs के प्राइसेज में बढ़ोतरी की जाएगी। BYD के EVs के मौजूदा प्राइसेज 24.99 लाख रुपये से 54.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन प्राइसेज में लगभग 50,000 रुपये से लेकर लगभग दो लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। BYD की Atto 3 का शुरुआती प्राइस बढ़कर लगभग 25.49 लाख रुपये, eMax 7 का लगभग 27.45 लाख रुपये और Seal का लगभग 41.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का हो सकता है। Sealion 7 के प्राइस में सबसे अधिक बढ़ोतरी होगी। इस वर्ष की शुरुआत में भी कंपनी ने Sealion 7 के प्राइस को बढ़ाया था। 

EV की बैटरी में इस्तेमाल होने वाले एल्युमीनियम और पेट्रोलियम कोक जैसे रॉ मैटीरियल की कॉस्ट बढ़ी है। इसके अलावा ईरान के निकट Hormuz जलडमरूमध्य में रुकावट से फ्रेट पर भी अधिक खर्च हो रहा है। इसका असर व्हीकल्स और पार्ट्स का इम्पोर्ट करने वाली कंपनियों पर पड़ा है। EVs के मार्केट में बिलिनेयर Elon Musk की Tesla को BYD से कड़ा कॉम्पिटिशन मिल रहा है। हाल ही में भारत में Sealion 7 के लॉन्च का एक वर्ष होने पर BYD ने इसका स्पेशल Anniversary Edition लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में एक बड़ा अपडेट लो-वोल्टेज बैटरी के लिए LFP टेक्नोलॉजी को शामिल करना है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन के लिए 70,000 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। BYD ने इसकी बैटरी के लिए आठ वर्ष या 1,50,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड वॉरंटी की पेशकश की है। Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन के केबिन में नई Tahiti Blue थीम का इस्तेमाल किया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV के बाकी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स स्टैंडर्ड मॉडल के समान हैं। Sealion 7 में 15.6 इंच रोटेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें क्रिस्टल गियर सेलेक्टर और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.