BYD Seal EV हुई अपग्रेड, 650Km रेंज और नए फीचर्स, कुछ वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ीं

BYD Seal के Dynamic वर्जन में 61.44 kWh बैटरी है और यह RWD (रियर-व्हील ड्राइव) में आता है। वहीं Premium और Performance वेरिएंट्स में 82.56 kWh बैटरी दी गई है। Performance वर्जन में AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2025 22:07 IST
ख़ास बातें
  • Dynamic RWD ट्रिम को 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकता है
  • Premium RWD (82.56 kWh) में 15,000 रुपये बढ़े, अब 45.55 लाख रुपये है कीमत
  • Performance AWD (82.56 kWh) को 53 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है

Photo Credit: BYD

BYD ने भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान Seal के 2025 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने इस EV को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है, Dynamic, Premium और Performance और इनकी एक्स-शोरूम कीमतें 41 लाख रुपये से शुरू होती हैं। BYD का दावा है कि नए वर्जन में ड्राइविंग डायनैमिक्स, टेक्नोलॉजी, केबिन एक्सपीरियंस और कनेक्टिविटी जैसे पहलुओं में बड़ा सुधार किया गया है।

2025 Seal को मार्च 2024 में शोकेस किया गया था। अब कुछ बदलावों के साथ 2025 मॉडल को पेश किया गया है। इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे 1.25 लाख रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक कर सकते हैं। तीनों वेरिएंट्स की कीमतें की बात करें, तो Dynamic RWD (61.44 kWh) ट्रिम को 41 लाख रुपये, Premium RWD (82.56 kWh) को 45.55 लाख रुपये और Performance AWD (82.56 kWh) को 53 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। बता दें कि मिड और टॉप ट्रिम में पहले की तुलना में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

बैटरी और पावरट्रेन की बात करें तो Dynamic वर्जन में 61.44 kWh बैटरी है और यह RWD (रियर-व्हील ड्राइव) में आता है। वहीं Premium और Performance वेरिएंट्स में 82.56 kWh बैटरी दी गई है। Performance वर्जन में AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सपोर्ट मिलता है।

BYD Seal में अब एक नई Lithium Iron Phosphate (LFP) लो-वोल्टेज बैटरी दी गई है, जो पहले से छह गुना हल्की है, पांच गुना बेहतर डिस्चार्ज रेट देती है और करीब 15 साल की लाइफ का दावा करती है।
Advertisement

केबिन में भी कुछ नए बदलाव किए गए हैं, अब इसमें सिल्वर-प्लेटेड डिमिंग कैनोपी, पावर सनशेड, और एक बड़ा AC कंप्रेसर मिलता है, जिससे कूलिंग ज्यादा एफिशिएंट हो गई है। इसके अलावा, एक नया एयर प्यूरीफिकेशन मॉड्यूल भी दिया गया है।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन्स पिछले वर्जन के समान ही हैं। BYD Seal के मौजूदा फीचर्स में रोटेटिंग 15.6-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल वायरलेस फोन चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले, V2L तकनीक, कीलेस एंट्री, NFC कार्ड की और 12-स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल हैं। इसमें डुअल-जोन ऑटो एसी और वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीटें शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स में 9 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग से लैस ADAS सिस्टम शामिल है।
Advertisement

61.44 kWh बैटरी 510 km की क्लेम्ड रेंज, ऑल-व्हील ड्राइव के साथ आने वाला 82.56 kWh पैक 580 km और रियर-व्हील ड्राइव के साथ आने वाला 82.56 kWh पैक 650 km की रेंज का दावा करता है।
Advertisement

BYD की यह कार भारत में Hyundai Ioniq 5, Kia EV6 और BMW i4 जैसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडानों से सीधी टक्कर लेती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.