BYD ने पेश की किफायती e2 Glory Edition ईवी, जानें क्या है खास

BYD e2 Glory Edition में 70kW मोटर दी गई है। BYD e2 ग्लोरी एडिशन सिंगल चार्ज में 405 किलोमीटर की CLTC रेंज प्रदान करती है।

BYD ने पेश की किफायती e2 Glory Edition ईवी, जानें क्या है खास

Photo Credit: BYD

BYD e2 Glory Edition की रेंज 405 किलोमीटर है।

ख़ास बातें
  • BYD e2 Glory Edition की शुरुआती कीमत स्टैंडर्ड मॉडल के लिए 89,800 युआन है
  • BYD e2 Glory Edition EV BYD के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बेस्ड है।
  • BYD e2 ग्लोरी एडिशन सिंगल चार्ज में 405KM की CLTC रेंज प्रदान करती है।
विज्ञापन
ईवी निर्माता BYD ने नई e2 Glory Edition इलेक्ट्रिक हैचबैक लॉन्च की है। नई ईवी अपने पिछले मॉडल की तुलना में सस्ती कीमत के साथ आती है और यह अब चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। नए मॉडल के दूसरे लग्जरी ऑप्शन में कई अपग्रेड शामिल हैं और यह स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में लगभग $1,000 अधिक महंगी है।


BYD e2 Glory Edition की कीमत


BYD e2 Glory Edition की शुरुआती कीमत स्टैंडर्ड मॉडल के लिए 89,800 युआन (लगभग 10,36,806 रुपये) और लग्जरी वेरिएंट के लिए 96,800 युआन (लगभग 11,19,750 रुपये) है। BYD e2 के 2023 वेरिएंट की कीमत 102,800 युआन (लगभग 11,86,106 रुपये) और 109,800 युआन (लगभग 12,69,050 रुपये) थी। BYD e2 Glory Edition, BYD ग्लोबल सीरीज का हिस्सा है, जिसका पहला e2 मॉडल 2019 में लॉन्च हुआ। BYD ने इसी प्रकार अमेरिका में Seagull Glory एडिशन लॉन्च किया है। 


BYD e2 Glory Edition  की पावर


BYD e2 Glory Edition में 70kW मोटर दी गई है। BYD e2 ग्लोरी एडिशन सिंगल चार्ज में 405 किलोमीटर की CLTC रेंज प्रदान करती है। कंपनी किफायती दामों में नई ईवी से ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ना चाहती है। BYD e2 EV बीते साल पेश की गई थी जो कि वर्तमान मॉडल की तुलना में बहुत अधिक महंगी है।


BYD e2 Glory Edition  के फीचर्स


e2 Glory Edition EV BYD के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बेस्ड है और इसका अधिकतम टॉर्क 180Nm है। इसमें 43.2Wh बैटरी है और यह व्हीकल टू लोड (VtoL) टेक्नोलॉजी का उपयोग करती है जो ड्राइवर को 3.3kW आउटपुट के साथ एक्सटरनल डिवाइस को पावर देने के लिए ऑनबोर्ड बैटरी का इस्तेमाल करने की सुविधा देती है। ईवी में एक स्मार्टफोन एनएफसी की, एक रोटेटिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन और एक रिवर्सिंग कैमरा सिस्टम भी है। स्टैंडर्ड मॉडल में इंफोटेनमेंट स्क्रीन 10.1 इंच की है और लग्जरी मॉडल में 12.8 इंच की है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »