BYD Dolphin EV Launched: सिंगल चार्ज में 340km रेंज के साथ BYD ने लॉन्च की शानदार Dolphin EV, जानें कीमत

बीवाईडी की डॉल्फिन इलेक्ट्रिक कार में 44.9kWh की बैटरी लगी है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जुलाई 2023 13:26 IST
ख़ास बातें
  • बीवाईडी की डॉल्फिन इलेक्ट्रिक कार में 44.9kWh की बैटरी लगी है
  • यह 180Nm टॉर्क पैदा करती है।
  • यह 12.3 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

BYD की डॉल्फिन इलेक्ट्रिक कार में 44.9kWh की बैटरी लगी है जो 94hp की होर्सपावर देती है।

Photo Credit: BYD Singapore

BYD की ओर से नई इलेक्ट्रिक कार BYD Dolphin लॉन्च की गई है। कंपनी ने इसे Vantage Automotive के साथ मिलकर लॉन्च किया है। BYD Dolphin EV में 44.9kWh की बैटरी लगी है जो 94hp की होर्सपावर देती है। यह 180Nm टॉर्क पैदा करती है। इलेक्ट्रिक कार के लिए दावा किया गया है कि यह 10.3 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। आइए जानते हैं इसे सिंगापुर में किस कीमत में लॉन्च किया गया है। साथ ही इसके सभी फीचर्स पर भी एक नजर डाल लेते हैं।  
 

BYD Dolphin EV price

BYD Dolphin EV की कीमत 156,888 सिंगापुर डॉलर (लगभग 95.7 लाख रुपये) बताई गई है। यह कंपनी द्वारा पेश किया गया दूसरा प्योर इलेक्ट्रिक कार मॉडल है। इससे पहले भी कंपनी ने इसका मॉडल पेश किया था जो कि एडवांस्ड ई प्लेटफॉर्म 3.0 पर बेस्ड है। 
Advertisement
 

BYD Dolphin EV Power, Features

बीवाईडी की डॉल्फिन इलेक्ट्रिक कार में 44.9kWh की बैटरी लगी है जो 94hp की होर्सपावर देती है। इसमें ब्लेड बैटरी लगी है जो COE A स्टैंडर्ड से मेल खाती है। यह 180Nm टॉर्क पैदा करती है। इलेक्ट्रिक कार के लिए दावा किया गया है कि यह 12.3 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कार 340 किलोमीटर तक की रेंज देती है। यह एक पांच सीट वाली इलेक्ट्रिक कार है जो कि कंपनी की ओर से प्योर इलेक्ट्रिक पैसेंजर कार के रूप में लॉन्च की गई है।  

डॉल्फिन ईवी की शेप काफी सिंपल और स्टाइलिश है। इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें फ्लैट बॉटम मल्टी फंक्शन वाला स्टीयरिंग व्हील मिलता है। साथ में 5 इंच फुल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। कार में 12.8 इंच की सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन है। Gasgoo की रिपोर्ट के अनुसार, BYD Singapore के जनरल मैनेजर ने लॉन्च इवेंट के दौरान कहा कि 2022 में BYD ATTO 3 को सिंगापुर में लॉन्च किया गया था। यह मार्केट में काफी सफल रही। BYD Dolphin का लॉन्च यह संकेत देता है कि कंपनी की ओशन सीरीज देश में अपनी पकड़ बना रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है यह हर उम्र के यूजर द्वारा पसंद की जाएगी और देश में ग्रीन फ्यूचर को बढ़ावा देगी। रिपोर्ट के मुताबिक, BYD ने सिंगापुर में लीडिंग इलेक्ट्रिक कार कंपनी के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। 2023 की पहली छमाही में कंपनी 300 से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.