• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 420km रेंज के साथ खूबसूरत, स्लीक BYD 2023 Dolphin इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 420km रेंज के साथ खूबसूरत, स्लीक BYD 2023 Dolphin इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत

इस इलेक्ट्रिक कार में दो आउटपुट ऑप्शन वाली मोटर कंपनी ने फिट की है।

सिंगल चार्ज में 420km रेंज के साथ खूबसूरत, स्लीक BYD 2023 Dolphin इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Dongchedi.com

यह कार कंपनी के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बनी है और इसमें LPF ब्लेड बैटरी इस्तेमाल की गई हैं।

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक कार में दो आउटपुट ऑप्शन वाली मोटर कंपनी ने फिट की है।
  • इसमें 60kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
  • कंपनी ने 16 इंच या 17 इंच का व्हील साइज ऑप्शन दिया है।
विज्ञापन
BYD ने नए साल की शुरुआत से ठीक पहले अपनी नई इलेक्ट्रिक कार 2023 Dolphin लॉन्च कर दी है। यह EV एक खूबसूरत डिजाइन में आता है जिसके कलर्स काफी आकर्षक हैं। यह कार कंपनी के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बनी है और इसमें LPF ब्लेड बैटरी इस्तेमाल की गई हैं। कार को कंपनी ने सिंगल और डुअल कलर ऑप्शंस में पेश किया है। साथ ही इसमें 16 इंच और 17 इंच व्हील्स का ऑप्शन मिल जाता है। सिंगल चार्ज में यह 420 किलोमीटर तक जा सकती है। इसकी कीमत और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

BYD 2023 Dolphin इलेक्ट्रिक कार की कीमत, उपलब्धता

चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर कंपनी BYD ने 2023 Dolphin इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है। इस कार की कीमत 16,700 अमेरिकी डॉलर है। जो कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 13 लाख 83 हजार रुपये बैठती है। फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया गया है। 
 

BYD 2023 Dolphin इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन, फीचर्स

BYD डॉल्फिन को BYD के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बड़े लेवल पर बनाया गया है। इसका डिजाइन काफी स्लीक है। Dongchedi.com के मुताबिक कार में 44.9kW की बैटरी कैपेसिटी वाली BYD ब्लेड बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। बैटरी पैक 420 किमी तक की एनईडीसी प्योर इलेक्ट्रिक क्रूजिंग रेंज भी प्रदान करती है। कंपनी ने कहा है कि डॉल्फिन BYD की प्योर इलेक्ट्रिक नई टेक्नोलॉजी है, जिसे साफतौर पर नई जनरेशन के यूजर्स के लिए बनाया गया है। यह कार मरीन एस्थेटिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट से लैस है। डॉल्फिन ईवी की शेप काफी सिंपल और स्टाइलिश है। इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें फ्लैट बॉटम मल्टी फंक्शन वाला स्टीयरिंग व्हील मिलता है। साथ में 5 इंच फुल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। कार में 12.8 इंच की सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन है। 
 

BYD 2023 Dolphin इलेक्ट्रिक कार की पावर, रेंज

इस इलेक्ट्रिक कार में दो आउटपुट ऑप्शन वाली मोटर कंपनी ने फिट की है। इसमें एक ऑप्शन 70 kW/180Nm के साथ मिलता है जबकि दूसरा आउटपुट ऑप्शन 130 kW/290 Nm के साथ मिलता है। पहले आउटपुट ऑप्शन के साथ यह 420 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है जबकि दूसरे आउटपुट ऑप्शन में 401 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। 70 kW/180Nm आउटपुट के साथ कार 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार 10.9 सेकंड में पकड़ सकती है जबकि 130 kW/290 Nm आउटपुट में यह समय 7.5 सेकंड है। बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 60kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कार के डाइमेंशन  4070/1770/1570mm हैं। व्हीलबेस 2700mm का है। व्हील्स के लिए कंपनी ने 16 इंच या 17 इंच का साइज ऑप्शन दिया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  2. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  3. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  4. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  5. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  6. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  7. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  8. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  10. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »