BYD की नई Blade बैटरी से सिर्फ 5 मिनट में EV होगा 70 प्रतिशत चार्ज

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इंटरनेशनल मार्केट में बिलिनेयर Elon Musk की Tesla को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले महीने BYD ने Atto 3 Evo को पेश किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मार्च 2026 23:49 IST
ख़ास बातें
  • BYD ने नई बैटरी को लगभग छह वर्ष के R&D के बाद तैयार किया है
  • इसके साथ ही कंपनी ने नया हाई पावर चार्जिंग सिस्टम FLASH भी पेश किया है
  • EVs के इंटरनेशनल मार्केट मेंTesla को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है

पिछले महीने BYD ने Atto 3 Evo को पेश किया था

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल BYD ने अपनी नई Blade बैटरी और FLASH चार्जिंग सिस्टम से EVs की चार्जिंग स्पीड में बड़ा सुधार होने का दावा किया है। इस चाइनीज EV मेकर ने बताया है कि इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लगभग पांच मिनटों में 10 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। 

EVs के इंटरनेशनल मार्केट में बिलिनेयर Elon Musk की Tesla को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। BYD ने कहा है कि नई बैटरी और चार्जिंग सिस्टम से सामान्य स्थितियों में EVs को 10 प्रतिशत से 97 प्रतिशत तक लगभग नौ मिनटों में चार्ज किया जा सकेगा। इसके साथ ही कम तापमान में भी चार्जिंग में होने वाली समस्या को भी दूर किया गया है। कंपनी ने बताया है कि इस बैटरी को -30 डिग्री तक कम तापमान में सामान्य स्थितियों की तुलना में सिर्फ तीन मिनटों की बढ़ोतरी के साथ 20 से 97 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BYD ने नई बैटरी को लगभग छह वर्ष के रिसर्च एंड डिवेलपमेंट के बाद तैयार किया है। कंपनी ने बताया है कि उसने Blade बैटरी के नए वर्जन में एनर्जी डेंसिटी को पिछले वर्जन की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत बढ़ाया है। इसमें लिथियम-आयन हाई-स्पीड चैनल और अपडेटेड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने नया हाई पावर चार्जिंग सिस्टम FLASH भी पेश किया है। यह 1,500 kW तक के सिंगल-कनेक्टर आउटपुट को सपोर्ट करता है। पिछले महीने BYD ने Atto 3 Evo को पेश किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में मैकेनिकल और टेक्निकल अपग्रेड किए गए हैं। Atto 3 Evo में 74.8 Kwh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी WLTP सर्टिफाइड रेंज लगभग 510 किलोमीटर की है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV का रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट 313 hp का पावर आउटपुट और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। Atto 3 Evo का समान बैटरी पैक के साथ ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट 449 hp का पावर आउटपुट और 560 Nm का टॉर्क उपलब्ध करा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 180 km/h की है। यह सिर्फ 3.9 सेकेंड्स में 0-100 की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। इससे फास्ट चार्जिंग मिलती है और इसका चार्जिंग का पीक रेट 220 Kw का है। इसमें बड़ी बैटरी के बावजूद 10 से 80 प्रतिशत तक चार्जिंग में लगभग 25 मिनट लगते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.