मात्र 50 हजार रुपये में बुक करें 521 किमी रेंज वाली BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार, सिर्फ 50 मिनट में होगी 80% चार्ज

BYD Atto 3 सिंगल चार्ज में 521 किमी की ARAI टेस्ट रेंज प्रदान कर सकती है। वहीं चार्जिंग समय की बात करें तो यह महज 50 मिनट में 0% से 80% तक चार्ज हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जनवरी 2023 11:53 IST
ख़ास बातें
  • BYD-ATTO 3 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 33.99 लाख रुपये है।
  • BYD Atto 3 को 50 हजार रुपये में BYD की ऑफिशियल साइट से बुक कर सकते हैं।
  • BYD Atto 3 सिंगल चार्ज में 521 किमी की ARAI टेस्ट रेंज प्रदान कर सकती है।

Photo Credit: BYD

BYD ने भारतीय बाजार में BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार को बीते साल पेश कर दिया है। भारत में इसको फिलहाल जबरदस्त पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी इस कार को खरीदने का विचार रखते हैं तो इसे बुक कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि यह इलेक्ट्रिक कार ज्यादा रेंज प्रदान करने के साथ-साथ दमदार सेफ्टी फीचर्स से भी लैस है। आइए BYD-ATTO 3 को कैसे बुक करते हैं यह जानते हैं और साथ ही साथ इसके बारे में पूरी तरह से जानते हैं।
 

BYD Atto 3 की कीमत और बुकिंग


कीमत की बात की जाए तो BYD Atto 3की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 33.99 लाख रुपये है। अगर आप BYD Atto 3 को बुक करना चाहते हैं तो महज 50 हजार रुपये में BYD-ATTO 3 को BYD ऑफिशियल साइट से बुक कर सकते हैं।
 

BYD Atto 3 की पावर और रेंज


पावर की बात करें तो BYD Atto 3 में पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनॉज मोटर दी गई है जो कि 150 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं इसमें 60.48kWh की पावरफुल बैटरी दी गई है। रेंज की बात करें तो BYD Atto 3 सिंगल चार्ज में 521 किमी की ARAI टेस्ट रेंज प्रदान कर सकती है। वहीं चार्जिंग समय की बात करें तो यह महज 50 मिनट में 0% से 80% तक चार्ज हो सकती है। स्पीड की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 7.3 सेकेंड में 0-100km की रेंज प्रदान कर सकती है।
Advertisement
 

BYD Atto 3 के सेफ्टी फीचर्स


सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो BYD Atto 3 में फ्रंट में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर एयरबैग्स, साइड ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर एयरबैग्स, साइड कर्टन एयरबैग, फार-साइड एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा इस कार में सीट बेल्ट रिमाइंडर (फ्रंट और रियर), 360 व्यू मॉनीटर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट 2 राडार, रियर 4 रडार, ऑटो होल्ड, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक सिस्टम, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम , इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, हिल डिसेंट कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट कोलिशन वार्निंग, रियर कोलिशन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, डोर ओपन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और रियर क्रॉस ट्रैफिक ब्रेक दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.