100 Km तक राइडिंग रेंज वाली BREKR Model F इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत

मॉडल एफ इलेक्ट्रिक बाइक पैडल बेल्ट से लैस आता है। ये चेन ड्राइव की तुलना में अधिक समय तक चलते हैं और इनका रखरखाव भी आसान होता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2022 14:25 IST
ख़ास बातें
  • BREKR Model F की कीमत €2,995 (लगभग 2.63 लाख रुपये) है
  • इसकी टॉप स्पीड 25 kmph पर सीमित रखी गई है
  • इच्छुक ग्राहक इसे प्री-ऑर्डर कर सकते हैं

BREKR Model F की शुरुआती कीमत €2,995 (लगभग 2.63 लाख रुपये) है

BREKR नाम की कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च किया है, जो पैडल के साथ आता है। कंपनी ने इसे इलेक्ट्रिक बाइक के रूप में पेश किया है, लेकिन यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मोपेड की तरह काम करता है। हालांकि, कंपनी के पास पहले से Model B के नाम से मोपेड है, लेकिन नए Model F के पैडल इसे मॉडल बी की तुलना में एक अलग श्रेणी में रखते हैं। इसमें मोटे टायर्स मिलते हैं, जो कंपनी के अनुसार, ज्यादातर बंप और शॉक को झेलने में मदद करते हैं।

BREKR Model F को €2,995 (लगभग 2.63 लाख रुपये) के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इच्छुक ग्राहक इसे प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लॉन्च एडिशन की केवल 20 यूनिट्स  ही उपलब्ध हैं, लेकिन कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह से 2023 की तीसरी तिमाही में उपलब्ध होगी। 2023 में उपलब्ध होने वाली बाइक की बुकिंग के लिए ग्राहक €9 (करीब 800 रुपये) जमा कर सकते हैं। बता दें कि लॉन्च एडिशन Model F केवल नीदरलैंड तक सीमित है।
 

मॉडल एफ इलेक्ट्रिक बाइक पैडल बेल्ट से लैस आता है। ये चेन ड्राइव की तुलना में अधिक समय तक चलते हैं और इनका रखरखाव भी आसान होता है। इसमें एक ट्यूबलर फ्रेम के साथ जुड़ी रियर बेंच सीट भी है। ई-बाइक का डिजाइन BREKR की डच नींव और कैलिफोर्निया स्टाइल का एक मित्रण है। Model F में 22-इंच के व्हील्स मिलते हैं। ये फैट टायर्स से लैस हैं, जो गड्ढों में राइडिंग को आरामदायक बनाने में मदद करते हैं।
 
ई-बाइक के सैडल में भी शॉक अब्जॉर्प्शन मिलता है। बाइक के रियर हब मोटर में हाई और लो गियर के बीच ऑटोमैटिक टू-स्पीड ट्रांसमिशन है। कंपनी का दावा है कि यह खड़ी चढ़ाई में आराम से चढ़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड को 25km/h पर सीमित रखा गया है। दो बैटरी विकल्प मिलते हैं, जिनमें 540Wh और 740Wh क्षमता शामिल है। कंपनी का कहना है कि इनकी रेंज लगभग 60km और 75km है, लेकिन मॉडल एफ आदर्श रूप से 100 किमी की राइडिंग रेंज हासिल कर सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric bike
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.