600 Km रेंज, 15.6-इंच टचस्क्रीन के साथ आएगी AVATR E13 इलेक्ट्रिक कार! डिजाइन हुआ लीक

E12 में कथित तौर पर एक डुअल-मोटर पावरट्रेन मिलेगा, जो 390 kW (526 hp) पावर जनरेट करेगा। एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 600 किलोमीटर (373 मील) से अधिक होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जून 2023 19:56 IST
ख़ास बातें
  • AVATR E12 के कुछ स्पाई शॉट लीक हुए है
  • इलेक्ट्रिक सेडान कार लंबे साइज में आएगी और इसका लुक स्पोर्टी होगा
  • इसकी रेंज 600 km तक हो सकती है

AVATR ब्रांड Huawei द्वारा बैक्ड है

Huawei द्वारा फाइनेंस्ड AVATR कथित तौर पर इस साल की तीसरी तिमाही में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान E12 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। लॉन्च से पहले एक वेबसाइट ने AVATR E12 के कुछ स्पाई शॉट शेयर किए हैं, जिनमें कार का बाहरी और अंदर का डिजाइन दिखाई देता है। इससे पता चलता है कि इलेक्ट्रिक सेडान लंबे व्हीलबेस और स्पोर्टी लुक के साथ आएगी और इसमें अंदर स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील और बड़ा सेंटर इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है।

ITHome द्वारा AVATR E12 इलेक्ट्रिक SUV के कथित स्पाई शॉट्स शेयर किए गए हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि E12 में स्टाइलिश डिजाइन के साथ आएगी। इसका लुक स्पोर्टी है, जिसमें, जिसमें कूपे स्टाइल रूफ लाइन मिलती है और साथ ही बड़े अलॉय व्हील्स शामिल किए गए हैं। व्हीलबेस लंबा रखा गया है। फ्रंट में बड़ी ग्रिल और शार्प हेडलाइट्स हैं।

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि AVATR का यह दूसरा इलेक्ट्रिक मॉडल है। इससे पहले कंपनी AVATR 11 को लॉन्च कर चुकी है, जिसे Changan Automobile, CATL और Huawei के बीच एक जॉइंट वेंचर के साथ तैयार किया गया था। इसे दिसंबर 2022 में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत चीन में कथित तौर पर 319,900 युआन (करीब 36.70 लाख रुपये) है।

रिपोर्ट के अनुसार, E12 का इंटीरियर AVATR 11 के समान होगा, जिसमें 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। E12 Huawei के एडवांस ड्राइविंग सिस्टम ADS 2.0 से भी लैस होगा, जो सेमी-ऑटोनोमस ड्राइविंग सपोर्ट करता है।

E12 में कथित तौर पर एक डुअल-मोटर पावरट्रेन मिलेगा, जो 390 kW (526 hp) पावर जनरेट करेगा। एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 600 किलोमीटर (373 मील) से अधिक होगी। हालांकि, AVATR ने अभी तक E12 के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei, AVATR E12, AVATR E12 Leaks, AVATR E12 Range
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40°C जैसी भयंकर गर्मी में राहत देने के लिए Elista लेकर आया 4 नए Snowstorm Air Cooler, जानें सबकुछ
  2. Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 7000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Realme P4 Lite 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 8 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग वाला धांसू फोन
  5. Lyne ने Rs 449 से शुरू होने वाले ईयरबड्स CoolPods 11 Pro , नेकबैंड किए लॉन्च, 60 घंटे तक बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का प्राइवेटाइजेशन नहीं किया जाएगा, 9 करोड़ से ज्यादा हुए कस्टमर्स
  2. 9,020mAh की बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होगा iQOO Z11
  3. Xiaomi Book Pro 14 लैपटॉप हुआ लॉन्च, टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
  4. अब नए तरीके से Reels कंट्रोल कर पाएंगे आप, Instagram पर टैप टू पॉज फीचर हुआ पेश, जानें
  5. Lyne ने Rs 449 से शुरू होने वाले ईयरबड्स CoolPods 11 Pro , नेकबैंड किए लॉन्च, 60 घंटे तक बैटरी!
  6. OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें
  7. Lenovo ने  9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैबलेट, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Apple के चीफ Tim Cook ने जल्द रिटायरमेंट लेने से किया इनकार
  9. 40°C जैसी भयंकर गर्मी में राहत देने के लिए Elista लेकर आया 4 नए Snowstorm Air Cooler, जानें सबकुछ
  10. Realme C100i में हो सकती है 6.8 इंच LCD स्क्रीन, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.