Atul Greentech ने दो इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर किए Auto Expo 2023 में पेश, जानें रेंज से लेकर सबकुछ

Atul Auto की सब्सिड्री कंपनी Atul Greentech प्राइवेट लिमिटेड ने Auto Expo 2023 में अपने दो इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Atul Mobili और Atul Energie को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 13:57 IST
ख़ास बातें
  • नए इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ हमारा टारगेट टेक्नोलॉजी में लीडर बनना है।
  • Atul Energie में ड्यूल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है।
  • दो इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Atul Mobili और Atul Energie को पेश किया है।

Photo Credit: Gadgets 360 Hindi

Atul Auto की सब्सिड्री कंपनी Atul Greentech प्राइवेट लिमिटेड ने Auto Expo 2023 में अपने दो इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Atul Mobili और Atul Energie को पेश किया है। Atul Mobili एक पैसेंजर वेरिएंट है और Atul Energie एक कार्गो वर्जन है।

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स के पैसेंजर और कार्गो वेरिएंट को धीरे-धीरे तरीके से लॉन्च किया जाएगा। शुरुआत में यह पंजाब, गुजरात और एनसीआर में आएंगे। Atul Greentech इन इलेक्ट्रिक ऑटो का प्रोडक्ट राजकोट और अहमदाबाद में करेगी। Atul Mobili और Atul Energie इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर व्हीकल्स में एक एडवांस टेंप्रेचर कंट्रोल्ड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम है, जो व्हीकल टेलीमेट्री सिस्टम के साथ इंटीग्रेटेड बैटरी है, जो रियल टाइम मॉनिटरिंग और रिमोट वजुअलाइजेशन की अनुमति प्रदान करती है।
 

Atul Energie और Atul Mobili की बैटरी और रेंज


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Auto Expo 2023 में पेश किए गए Atul Energie में ड्यूल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो कि 195 किमी की रेंज प्रदान करती है। वहीं Atul Mobili में ड्यूल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो कि 110 किमी की रेंज प्रदान करती है।

अतुल ऑटो के डायरेक्टर विजय केडिया ने कहा कि "हमारे नए इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ हमारा टारगेट टेक्नोलॉजी में लीडर बनना है और इंटेलीजेंट, डाटा ड्राइवन लास्ट मील कनेक्टिविटी प्रदान करना है। मोबिलिटी सेक्टर में सबसे आगे होने के साथ हमारा मिशन रेवोलेशनरी प्रोडक्ट को पेश करना है जो कस्टमर सेंट्रिक एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं।”
Advertisement

Atul Greentech की डायरेक्टर दिव्या चंद्रा ने कहा कि “हम भारतीय ऑटो ड्राइवर्स की खास जरूरतों को समझते हैं और बड़े स्तर पर कस्टमर रिस्पॉन्स और एनवायरमेंट से संबधिंत बातों के आधार पर अतुल मोबिली और अतुल एनर्जी को इन-हाउस डिजाइन किया है। भारतीय सड़कों पर थ्री-व्हीलर वाहनों की रेंज और परफॉर्मेंस में सुधार पर ध्यान देने के साथ दोनों वेरिएंट ग्राहकों के लिए किफायती और लागत को कम करने के लिए तैयार किए गए हैं।”
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.