Ather ई-स्कूटर यूजर्स के लिए खुशखबरी! सर्विस कार्निवल अब 20 नवंबर तक, लेबर और स्पेयर पार्ट्स पर मिलेगा डिस्काउंट

Ather Service Carnival कैंपेन में Ather Rizta और Ather 450 ई-स्कूटर यूजर्स को सर्विस करवाने पर कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दिए जाते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2024 23:01 IST
ख़ास बातें
  • Ather ने अपने सर्विस कार्निवल को अब 20 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है
  • कैंपेन में Ather Rizta और Ather 450 ई-स्कूटर शामिल हैं
  • 150 से अधिक सर्विस सेंटर पर फ्री स्टैंडर्ड 15-पॉइंट हेल्थ चेक्स मिलेंगे
Ather Energy ने 11 नवंबर से 17 नवंबर तक अपने यूजर्स के लिए एक खास सर्विस कार्निवल कैंपेन को चालू रखा। इस दौरान यूजर्स को उनके Ather Rizta और 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स की सर्विस पर कई बेनिफिट्स ऑफर किए गए। इसमें ई-स्कूटर की सर्विस करवाने पर स्टैंडर्ड 15-पॉइंट हेल्थ चेक, स्पेयर पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की छूट, लेबर चार्ज पर 10 प्रतिशत की छूट जैसे बेनिफिट्स शामिल थे। यदि आपके पास Ather Rizta और 450 ई-स्कूटर हैं और आप सर्विस कार्निवल का फायदा उठाने से चूक गए, तो कंपनी ने आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आई है।

Ather Energy ने अपने सर्विस कार्निवल को अब 20 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। जैसा कि हमने बताया, Ather Service Carnival कैंपेन में Ather Rizta और Ather 450 ई-स्कूटर यूजर्स को सर्विस करवाने पर कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दिए जाते हैं। नए कैंपेन में बताई गई समयसीमा के भीतर इन दोनों ई-स्कूटर्स की सर्विस करवाने वाले यूजर्स को 150 से अधिक सर्विस सेंटरों पर फ्री स्टैंडर्ड 15-पॉइंट हेल्थ चेक्स की पेशकश की जा रही है।
Advertisement

इतना ही नहीं, स्पेयर पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की छूट भी ऑफर की जा रही है। 20 नवंबर तक बताए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स की सर्विस पर लगने वाले लेबर चार्ज पर भी 10 प्रतिशत की कटौती की गई है। इसके अलावा, ब्रांड इन ई-स्कूटर की पॉलिश पर 15 प्रतिशत की छूट भी ऑफर कर रही है।

बता दें कि इसी साल अक्टूबर में Ather Energy ने तीन Ather Care सर्विस प्लान पेश किए थे, जो वर्तमान में केवल Ather 450 रेंज के लिए उपलब्ध हैं। इनमें तीन सर्विस प्लान हैं, जो अलग-अलग कीमतों पर विभिन्न बेनिफिट्स लेकर आते हैं। Ather Care, Ather Care Plus और Ather Care Max के नाम से लॉन्च किए गए इन प्लान की कीमत 1,130 रुपये से 2,400 रुपये के बीच है। सभी Ather Care सर्विस प्लान 1 वर्ष या 10,000 किलोमीटर की अवधि (जो भी पहले हो) को कवर करते हैं। 
Advertisement

वहीं, एक अन्य खबर में बता दें कि Ather Energy ने अक्टूबर महीने में अपनी सबसे अधिक मंथली सेल्स की है। कंपनी की रिटेल सेल्स 20,000 यूनिट्स से अधिक की रही। Ather ने सितंबर में लगभग 12,828 यूनिट्स बेची थी। इस मार्केट में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 14.3 प्रतिशत हो गया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ather Energy, Ather Service Carnival
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.