Ather Rizta: Rs. 999 में एथर के फैमिली ई-स्कूटर की प्री-बुकिंग शुरू, 6 अप्रैल को होगा लॉन्च

Ather ने इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन कंपनी पिछले कुछ समय से ई-स्कूटर को बड़ी सीट के लिए टीज कर रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मार्च 2024 16:38 IST
ख़ास बातें
  • Ather Rizta को 6 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा
  • कंपनी ने ई-स्कूटर में सेगमेंट में सबसे बड़ी सीट मिलने का दावा किया है
  • इसमें नेविगेशन, म्यूजिक, कॉल कंट्रोल्स के साथ टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद
एथर एनर्जी (Ather Energy) अपने पहले फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर को कुछ दिनों में पेश करने वाली है। कंपनी की लाइनअप के विपरीत, नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खास फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि अपकमिंग ई-स्कूटर में बड़ी सीट होगी और इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें  बड़ा बूट भी मिल सकता है। कंपनी ने इसे Rizta नाम दिया है। ई-स्कूटर को 6 अप्रैल को एथर कम्युनिटी डे के दिन दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। अब, Ather ने Rizta के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है और जो ग्राहक इसे खरीदने के इच्छुक हैं, वे ई-स्कूटर को मामूली टोकन अमाउंट के साथ प्री-बुक कर सकते हैं।

Ather Energy ने अपने अपकमिंग ई-स्कूटर, Rizta के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसे 999 रुपये की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह रिफंडेबल अमाउंट है, जो प्री-बुकिंग कैंसलेशन पर पूरी तरह से वापस किया जाएगा। इच्छुक ग्राहक Rizta को Ather की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्री-बुक कर सकते हैं।

Ather ने इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन कंपनी पिछले कुछ समय से ई-स्कूटर को बड़ी सीट के लिए टीज कर रही है। इसके अलावा, हाल ही में कंपनी ने यह पुष्टि भी की थी कि Rizta में स्पीकर सिस्टम नहीं मिलेगा। इसके बजाय कंपनी कम्युनिटी डे के दिन ही Halo स्मार्ट हेलमेट पेश करने वाली है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि हेलमेट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिल सकती है, जिसके जरिए राइडर्स हेलमेट से ही कॉल्स उठा सकेंगे। 

इसके अलावा, ई-स्कूटर में टचस्क्रीन मिलेगी, जो इस्ट्रूमेंट क्लस्टर तो होगा ही, साथ ही राइडर को कॉल पिक या एंड और म्यूजिक कंट्रोल्स आदि उपयोग करने देगा। एथर की लाइनअप की तरह ही अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में भी नेविगेशन और ओटीए अपडेट जैसे फीचर्स मिलने चाहिए। 
Advertisement

हाल ही में ब्रांड ने अहम कंपोनेंट में पानी घुसे बिना बाढ़ वाले एरिया से स्कूटर को गुजरने की वाहन की क्षमता को भी दिखाया था। यूं तो फिलहाल इसके डिजाइन को पर्दे के पीछे ही रखा गया है, लेकिन हाल ही में Ather Rizta के टेस्ट म्यूल को कैमोफ्लाज के साथ रोड टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, जिससे पता चला था कि इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, चौड़े फ्रंट टायर और बड़े रियरव्यू मिरर मिलेंगे। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि Rizta में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.